,

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: ड्रोन दिखने से मचा हड़कंप, काराकस में शुरू हुई फायरिंग

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gunfire Near Presidential Palace Venezuela

Edit by: Priyanshi Soni

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: वेनेजुएला की राजधानी काराकस से एक बार फिर हालात बिगड़ने की खबर सामने आई है। राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के बाद अब राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास के इलाकों में भारी गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसमान में ड्रोन या किसी हवाई यान जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: राष्ट्रपति भवन के ऊपर दिखे अज्ञात ड्रोन

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति भवन के ऊपर अज्ञात ड्रोन उड़ते देख सुरक्षा बलों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान कई इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि स्थिति को अब नियंत्रण में ले लिया गया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: अमेरिका पर टिकीं दुनिया की नजरें

इस अचानक हुई गोलीबारी और हवाई गतिविधियों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। दुनियाभर की नजरें अमेरिका पर टिक गईं, हालांकि व्हाइट हाउस ने तुरंत बयान जारी कर साफ किया कि इस घटना में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है।

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela

Gunfire Near Presidential Palace Venezuela: ऑपरेशन के बाद और बिगड़े हालात

यह घटना 3 जनवरी को अमेरिकी ‘ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व’ के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सामने आई है। बताया जा रहा है कि मादुरो फिलहाल न्यूयॉर्क की जेल में हैं, जबकि वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है।

हिंसा में अब तक 80 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों के मुताबिक, राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए सैन्य अभियान और उसके बाद भड़की हिंसा में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। अब तक कम से कम 80 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को हुआ नुकसान

मृतकों में राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात प्रेसिडेंशियल गार्ड के जवान और वेनेजुएला सेना के वे सैनिक शामिल हैं, जिन्होंने कार्रवाई का विरोध किया था। इसके अलावा, काराकस में हुई बमबारी और रिहायशी इलाकों के पास चली गोलियों की चपेट में आने से कई आम नागरिकों और बच्चों की भी जान गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Suresh Kalmadi Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 81 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की