ग्रीन महाकुम्भ: स्वच्छ प्रयागराज के लिए नगर निगम ने कसी कमर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

प्रयागराज का महाकुम्भ विश्व के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक है। सीएम योगी महाकुम्भ को दिव्य भव्य के साथ ग्रीन महाकुम्भ के तौर पर विकसित करने के निर्देश दिये हैं। सीएम योगी महाकुम्भ के वैश्विक सम्मेलन से प्लास्टिक मुक्त, ग्रीन महाकुम्भ का संदेश पूरे विश्व में फैलाना चाहते हैं। उन्होंने महाकुम्भ को पूरी तरह पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक से मुक्त रखने का संकल्प लिया है। इस दिशा में नगर निगम प्रयागराज भी नगर आयुक्त सीएम गर्ग के निर्देशन में पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान चला रहा है। नगर निगम की टीमें इंफोर्समेंट व्हीकल के साथ शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं साथ ही नियमों का उल्लघंन करने वालों पर इंफोर्समेंट की कार्यवाही भी की जा रही है।

स्वच्छ प्रयागराज, प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक महाकुम्भ 2025 को स्वच्छ महाकुम्भ, ग्रीन महाकुम्भ बनाने का प्रयास किया जा रहा। इस दिशा में जहां एक ओर मेला प्राधिकरण मेला क्षेत्र को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखने की कवायद कर रहा है तो वहीं नगर निगम प्रयागराज भी पूरे शहर को प्लास्टिक फ्री रखने का अभियान चला रहा है। नगर आयुक्त सीएम गर्ग के मार्गदर्शन और निर्देशन में पूरे शहर में 12-12 सदस्यों की 2 टीमें और 6 इन्फोर्समेंट व्हीकल के साथ स्वच्छ प्रयागराज, प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का अभियान चला रही है। उनके निर्देशों के मुताबिक पूरे शहर को 3 नोड और 8 जोन में बांटा गया है। दोनों टीमें पूरे शहर में प्लास्टिक मुक्त प्रयागराज का जागरूकता अभियान चला रही हैं। साथ ही सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों, गंदगी फैलने वालों और नगर निगम के निर्देशों का उल्लघंन करने वाले दुकानदारों के साथ इन्फॉर्मेंट की कार्रवाही भी की जा रही है। चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लघंन करने वालों से जब्ती और चलान वसूली भी की जा रही है।

जागरूकता के साथ इन्फोर्समेंट की भी की जा रही है कार्यवाही
प्रयागराज नगर निगम विशेष तौर पर महाकुम्भ के दौरान पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखना चाहता है। ताकि महाकुम्भ से स्वच्छ, हरित पर्यावरण का संदेश विश्व पटल तक पहुंचे। नगर निगम प्रयागराज के नागरिकों और दुकानदारों से पर्यावरण की शत्रु प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित कर रहा है। प्लास्टिक के विकल्प के तौर पर कुल्हड़, दोनें, पत्तल व कपड़े और जूट के थैलों के प्रयोग को प्रोत्साहित कर रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसके लिये नगर निगम की जागरूकता और इंफोर्समेंट टीम में 2 ट्रक, 1 जेसीबी के साथ 4 गार्ड, 10 गैंगमैन, 1 नोडल आरई के साथ अभियान चला रही हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जा रही है। प्रयागराज नगर निगम सीएम योगी के स्वच्छ महाकुम्भ और ग्रीन महाकुम्भ के संकल्प को सिदधी तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना

Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक पर हमला, हालत गंभीर

Raipur Knife Attack: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से भीषण

Horoscope: 1 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानें सभी 12 राशियों के हाल

Horoscope: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार 1 अप्रैल 2026 का दिन कई