,

सरकार का “चाउर तिहार”: दंतेवाड़ा में तीन माह का चावल एक साथ वितरित

Government's "Chaur Tihar": Three months' rice distributed together in Dantewada

लोकेशन: दंतेवाड़ा
रिपोर्टर: आज़ाद सक्सेना

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशभर में 2 जून से 9 जून तक “चाउर तिहार” (चावल त्योहार) मनाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में जून, जुलाई और अगस्त महीने का चावल एक साथ वितरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आगामी बारिश के मौसम में लोगों को राशन की सुविधा पहले से सुनिश्चित करना है।

सोमवार को दंतेवाड़ा ज़िले के किरंदुल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेनार की उचित मूल्य दुकान में इस योजना के तहत चावल का वितरण किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और तीन माह का राशन एक साथ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

गांव की सरपंच मीना जैन ने कहा,
“बरसात से पहले राशन वितरण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। अब उन्हें बारिश के दौरान राशन लेने के लिए कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

वहीं एक लाभार्थी कुंती सागर ने बताया,
“अब बारिश में राशन खराब होने की चिंता नहीं रहेगी। यह सरकार का बहुत ही सराहनीय कदम है, जिससे हम सभी को काफी मदद मिलेगी।”

राज्य सरकार का यह प्रयास खासकर ग्रामीण और दूरदराज़ इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध हो रहा है। “चाउर तिहार” न सिर्फ राशन वितरण का पर्व बन रहा है, बल्कि यह सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता और लोगों के प्रति संवेदनशीलता का भी प्रतीक बनता जा रहा है।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…