,

Gorakhpur News: गोली और ब्लैकमेलिंग का मामला आया सामने, बर्थडे समारोह में हुई गोलीबारी

- Advertisement -
Ad imageAd image
Gorakhpur News

Edit by: Priyanshi Soni

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 20 जनवरी को हुई बर्थडे पार्टी की घटना ने सबको हिला दिया। पार्टी के दौरान अंशिका और उसके साथियों का विवाद निजी अस्पताल के मैनेजर विशाल मिश्रा से हो गया। विवाद के दौरान अंशिका की ओर से चली गोली मैनेजर के दोस्त अमिताभ निषाद के पेट में लगी।

घटना के तुरंत बाद अंशिका घटनास्थल से भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे और उसके साथियों को पकड़ लिया। घायल अमिताभ को नजदीकी अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Gorakhpur News: अंशिका के खिलाफ चौंकाने वाला खुलासा

Gorakhpur News

जांच में अंशिका सिर्फ गोली चलाने वाली आरोपी नहीं निकली, बल्कि एक शातिर ब्लैकमेलर साबित हुई। पुलिस को उसके मोबाइल फोन से कई अश्लील वीडियो और तस्वीरें मिली हैं। इन रिकॉर्डिंग के जरिए अंशिका ने पिछले 5 सालों में करीब 150 लोगों को ब्लैकमेल किया।

Gorakhpur News: ब्लैकमेल का नेटवर्क, पुलिसकर्मी भी शामिल

पुलिस के मुताबिक, अंशिका सोशल मीडिया और मैसेंजर ऐप्स के जरिए लोगों को जाल में फंसाती थी। वह पहले बातचीत करती, फिर न्यूड वीडियो कॉल के माध्यम से रिकॉर्डिंग करती और फिर पैसों की मांग करती। अंशिका के शिकारों में गोरखपुर के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मी, अयोध्या का एक DSP और एक थाना प्रभारी भी शामिल हैं।

Gorakhpur News: पुलिस की पड़ताल जारी

जांच में यह भी पता चला है कि अंशिका और उसके साथी बंटी वर्मा समेत पांच आरोपी अभी फरार हैं। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स और पैसों के लेन-देन के सबूतों के आधार पर पुलिस पूरे ब्लैकमेल नेटवर्क की परत-दर-परत जांच कर रही है।

अंशिका गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार

अंशिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसकी पूछताछ कर पूरी घटना और ब्लैकमेलिंग के पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है।

Read Also: Bank Employees Strike: आगरा में 5-डे वीक की मांग ने पकड़ा जोर, 27 जनवरी को बैंक बंद, 8 लाख कर्मी होंगे हड़ताल पर

Dancer Rape Case: छपरा में ऑर्केस्ट्रा डांसर से दुष्कर्म का आरोप, छह लोगों पर FIR

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Dancer Rape Case सारण जिले के अमनौर थाना

Over Mobile EMI Stress: मोबाइल की EMI का दबाव बना मुसीबत, डांस टीचर ने यमुना में लगाई छलांग

BY: Yoganand Shrivastva Over Mobile EMI Stress दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालिंदी कुंज

Bhanwarkol Canal Water Crisis: नहर की बदहाली से किसान परेशान, टेल तक पानी नहीं पहुंचने से फसलों पर संकट

रिपोर्ट- अंकित दुबे Bhanwarkol Canal Water Crisis विकासखंड भांवरकोल क्षेत्र में सिंचाई

Thandaradih Tension Jamtaraरू फेसबुक टिप्पणी से भड़का विवाद, थंडारडीह में तनाव; युवक के घर में तोड़फोड़ का आरोप

संवाददाता: रतन कुमार Thandaradih Tension Jamtara जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र