,

सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर: 12 सितंबर को गोल्ड ₹1.10 लाख और सिल्वर ₹1.27 लाख/किलो पहुंची

- Advertisement -
Ad imageAd image
सोना-चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर: 12 सितंबर को गोल्ड ₹1.10 लाख और सिल्वर ₹1.27 लाख/किलो पहुंची

BY: MOHIT JAIN

भारत में 12 सितंबर को सोना और चांदी दोनों के दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। आज चांदी 2,849 रुपए बढ़कर 1,27,348 रुपए प्रति किलो हो गई, जबकि कल इसका भाव 1,24,499 रुपए प्रति किलो था। वहीं सोने की कीमत 744 रुपए बढ़कर 1,09,841 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कल 1,09,097 रुपए थी।

इस साल की अब तक की बढ़त

साल 2025 में अब तक सोना 33,679 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,09,841 रुपए पर पहुंच गया है। इसी तरह चांदी का भाव 41,331 रुपए बढ़कर 86,017 रुपए प्रति किलो से 1,27,348 रुपए प्रति किलो हो गया है।

4 महानगरों में आज के रेट

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,11,430 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,02,150 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई में 24 कैरेट 1,11,280 रुपए और 22 कैरेट 1,02,000 रुपए।
कोलकाता में भी यही रेट है – 24 कैरेट 1,11,280 और 22 कैरेट 1,02,000 रुपए।
चेन्नई में 24 कैरेट 1,11,710 और 22 कैरेट 1,02,400 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं

विशेषज्ञों के अनुसार गोल्ड की कीमतों में तेजी के कई कारण हैं। वैश्विक अनिश्चितता और ट्रम्प के टैरिफ प्लान से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं। चीन और रूस जैसे देश केंद्रीय बैंक के स्तर पर सोना खरीद रहे हैं जिससे मांग बढ़ी है। रूस-यूक्रेन युद्ध और दुनिया भर में महंगाई के दबाव के कारण भी लोग सोने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट ने भी सोने को महंगा कर दिया है।

सोना खरीदते समय क्या रखें ध्यान

अगर आप इस समय सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ बातें याद रखना जरूरी है। सबसे पहले हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के अनुसार अब हर सोने पर छह डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक HUID (Hallmark Unique Identification Number) अनिवार्य है। यह कोड AZ4524 जैसे हो सकता है, जिससे कैरेट की शुद्धता पता चलती है।

दूसरी बात, सोने का सही वजन और उस दिन का रेट अलग-अलग सोर्सेज से क्रॉस चेक करें। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती क्योंकि यह बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर 22 कैरेट या उससे कम कैरेट का सोना आभूषणों के लिए इस्तेमाल होता है।

Aaj Ka Rashifal: 6 शुभ योगों के बीच जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

Aaj Ka Rashifal: 16 अगस्त 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

Independence Day 2026 Chhattisgarh: रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने फहराया तिरंगा, नक्सलवाद पर भी बोले

Independence Day 2026 Chhattisgarh : राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता