,

Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,211 उछलकर ₹1.26 लाख के पार, चांदी ₹7,103 महंगी; इस साल दोनों में रिकॉर्ड तेजी

Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,211 उछलकर ₹1.26 लाख के पार, चांदी ₹7,103 महंगी; इस साल दोनों में रिकॉर्ड तेजी

BY: MOHIT JAIN

भारत में सोने-चांदी के दामों में आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹2,211 बढ़कर ₹1,26,124 रुपए पर पहुंच गया है। सोमवार को इसका भाव ₹1,23,913 था।

वहीं चांदी ₹7,103 की बढ़त के साथ ₹1,63,808 प्रति किलो पर पहुंच गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत ₹1,56,705 प्रति किलो थी।
गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 और 14 अक्टूबर को चांदी ने ₹1,78,100 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था।

इस साल सोना ₹50 हजार और चांदी ₹78 हजार महंगी

2025 में अब तक सोना और चांदी दोनों की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखी गई है।

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 था, जो अब बढ़कर ₹1,26,124 हो गया है यानी ₹49,962 की बढ़त।
  • इसी अवधि में चांदी ₹86,017 से ₹1,63,808 प्रति किलो पहुंची यानी ₹77,791 की बढ़त।

सोना खरीदते समय रखें ये दो जरूरी बातें ध्यान में

  1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाले गहने या बिस्किट खरीदें। इस पर एक यूनिक कोड (जैसे AZ4524) दर्ज होता है जो कैरेट और शुद्धता बताता है।
  2. कीमत की जांच करें: खरीदने से पहले IBJA वेबसाइट या भरोसेमंद सोर्स से उस दिन का रेट और शुद्धता (24, 22 या 18 कैरेट) चेक करें।

वैश्विक आर्थिक अस्थिरता, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सेफ-हेवन डिमांड के चलते सोना-चांदी लगातार चढ़ान पर हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो इस साल के अंत तक सोना ₹1.30 लाख और चांदी ₹1.80 लाख प्रति किलो तक जा सकती है।

Aaj ka Panchang: जानें पंचांग, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

Aaj ka Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और सांस्कृतिक…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 का दिन मेष से मीन…

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…