Gold Silver Price : सोना ₹2 हजार सस्ता, चांदी दो दिन में ₹16 हजार गिरी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Gold Silver Price

Gold Silver Price : नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 1,963 रुपए घटकर लगभग ₹1.56 लाख रह गई है। इससे पहले 13 मार्च को सोना करीब ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर था।

वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी का भाव 7,695 रुपए घटकर करीब ₹2.53 लाख पर आ गया है, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह करीब ₹2.60 लाख प्रति किलो था।

पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना करीब ₹3,867 और चांदी लगभग ₹15,508 तक सस्ती हो चुकी है। इससे पहले 12 मार्च को सोना करीब ₹1.60 लाख और चांदी लगभग ₹2.68 लाख प्रति किलो के स्तर पर थी। माना जा रहा है कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का असर बुलियन मार्केट पर पड़ा है।

Gold Silver Price : कैरेट के अनुसार सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – ₹1,56,436
22 कैरेट – ₹1,43,295
18 कैरेट – ₹1,17,327
14 कैरेट – ₹91,515

Gold Silver Price : प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के भाव (10 ग्राम)

दिल्ली – ₹1,59,300
मुंबई – ₹1,59,170
कोलकाता – ₹1,59,170
चेन्नई – ₹1,60,480
जयपुर – ₹1,59,300
भोपाल – ₹1,59,200
पटना – ₹1,59,200
लखनऊ – ₹1,59,300
रायपुर – ₹1,59,170
अहमदाबाद – ₹1,59,200

Gold Silver Price : अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत अलग क्यों?

सोने के दाम शहरों के हिसाब से बदलते रहते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं।

ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा लागत: सोने को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में सुरक्षा और परिवहन का खर्च जुड़ जाता है।
स्थानीय मांग: जिन इलाकों में सोने की खपत ज्यादा होती है, वहां ज्वेलर्स बड़ी मात्रा में खरीद करते हैं, जिससे कीमतों में फर्क आ सकता है।
ज्वेलरी एसोसिएशन की भूमिका: अलग-अलग राज्यों और शहरों के ज्वेलरी संगठन स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
ज्वेलर्स का स्टॉक: ज्वेलर्स ने किस कीमत पर पुराना स्टॉक खरीदा है, उसके आधार पर भी बिक्री कीमत तय होती है।

Gold Silver Price : ऑल टाइम हाई से काफी नीचे आई चांदी

इस साल की शुरुआत से सोना और चांदी दोनों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 29 जनवरी को सोना करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। अब यह उस स्तर से करीब ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता हो चुका है।

चांदी ने भी 29 जनवरी को लगभग ₹3.86 लाख प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद करीब डेढ़ महीने में चांदी ₹1.33 लाख तक सस्ती हो चुकी है।

Gold Silver Price : कीमत गिरने की मुख्य वजहें

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होना: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ब्याज दरें घटाने की संभावना कम हुई है।

निवेशकों का कैश की ओर झुकाव: वैश्विक तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित नकदी रखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

तेल महंगा और शेयर बाजार में कमजोरी: मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ने और शेयर बाजार में गिरावट का असर कमोडिटी बाजार पर भी पड़ा है।

Gold Silver Price : एक्सपर्ट की राय

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार हालिया गिरावट का एक कारण यह भी है कि निवेशक शेयर बाजार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना-चांदी में मुनाफा बुक कर रहे हैं। अनुमान है कि निकट भविष्य में सोना करीब ₹1.50 लाख और चांदी ₹2.50 लाख के स्तर तक आ सकती है। इसलिए फिलहाल निवेश में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Gold Silver Price : सोना खरीदते समय रखें ध्यान

हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें।
खरीद से पहले उस दिन का बाजार भाव जरूर जांच लें।
असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
आइस टेस्ट: चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है।
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती।
कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना चांदी की शुद्धता का संकेत हो सकता है।

Moradabad Road Accident: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 4 की मौत

Report by: Danveer Singheni Moradabad Road Accident: मुरादाबाद जिले में रविवार को

Korba Encroachment Action: मुडापार में कबाड़ियों के अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Korba Encroachment Action: सुबह से चली प्रशासन की कार्रवाई, कई अवैध कब्जे

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से CM डॉ. मोहन यादव की भेंट, किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Rudraprayag में बर्फबारी से मौसम हुआ खुशनुमा, मौसम में बड़ी ठंड

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बार

Shubman Gill को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिला मौका, अब वनडे वर्ल्ड कप जीतना लक्ष्य

Shubman Gill: भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को हाल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त