सोना 1.26 लाख और चांदी 1.57 लाख के पार, दामों में बड़ी छलांग

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
सोना 1.26 लाख और चांदी 1.57 लाख के पार, दामों में बड़ी छलांग

बुधवार, 26 नवंबर को सोना-चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम सोना 885 रुपए महंगा होकर ₹1,26,004 पर पहुंच गया, जबकि बीते दिन इसका भाव ₹1,25,119 था।

वहीं, चांदी भी तेज उछाल के साथ 1,536 रुपए महंगी होकर ₹1,57,856 पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी ₹1,56,320 प्रति किलो थी।
17 अक्टूबर को सोने ने ₹1,30,874 और 14 अक्टूबर को चांदी ने ₹1,78,100 का ऑल-टाइम हाई बनाया था।

क्यों अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग होते हैं?

IBJA की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते, इसलिए हर शहर में ज्वेलरी शॉप्स अपने हिसाब से कीमतें तय करते हैं।
कई बैंक (जैसे पंजाब नेशनल बैंक) गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए IBJA की कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

इस साल सोना 49,842 रुपए और चांदी 71,839 रुपए महंगी

  • 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 का था, जो अब ₹1,26,004 पहुंच गया।
  • एक किलो चांदी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,57,856 हो गई।
    इस तरह 2025 में सोने के दाम लगभग 50 हजार और चांदी लगभग 72 हजार रुपए बढ़ चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ें: नैनो-बनाना प्रो से बन रहे फर्जी आधार-पैन कार्ड: गूगल की सेफ्टी पर उठे सवाल

सोना खरीदते समय किन 2 बातों का रखें ध्यान?

1. हमेशा सर्टिफाइड (BIS हॉलमार्क) गोल्ड ही खरीदें

  • गोल्ड पर BIS मार्क और अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) जरूर चेक करें।
  • इससे पता चलता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है।

2. कीमत और वजन क्रॉस-चेक करें

  • खरीदने से पहले सोने का वजन और उसके दिन का भाव IBJA की वेबसाइट या अन्य विश्वसनीय सोर्सेज से मिलान करें।
  • 24K, 22K और 18K का भाव अलग-अलग होता है।

Kota: रिटायर्ड फौजी की गला घोंटकर हत्या, पत्नी पर शक

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने

Clean Drinking Water Crisis: आज़ादी के दशकों बाद भी शुद्ध पानी से दूर जीवन

Clean Drinking Water Crisis: रोज़ाना आधा किलोमीटर का सफर, तब कहीं बुझती

Munawar Faruqui और मेहजबीन के घर बेटी का जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

Munawar Faruqui एक बार फिर पिता बन गए हैं। स्टैंडअप कॉमेडियन और

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार 2026 का आगाज, गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन

Sushasan Tihar 2026 Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी