,

सोना-चांदी के भाव में उछाल: गोल्ड ₹1.21 लाख पार, चांदी ₹1.50 लाख के करीब

सोना-चांदी के भाव में उछाल: गोल्ड ₹1.21 लाख पार, चांदी ₹1.50 लाख के करीब

देशभर में आज सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹343 बढ़कर ₹1,21,113 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले इसका भाव ₹1,20,770 था। वहीं, चांदी ₹535 बढ़कर ₹1,49,660 रुपए प्रति किलो बिक रही है।

इस साल अब तक सोना ₹44,951 और चांदी ₹63,643 महंगी

सोना 1 लाख से नीचे, चांदी अब भी रिकॉर्ड पर! जानें आज आपके शहर में कितना है  दाम | Gold silver price today citywise rates august 3

पिछले साल के मुकाबले 2025 में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 रुपए का था, जो अब ₹1,21,113 रुपए तक पहुंच गया है।
इसी तरह, चांदी की कीमत ₹86,017 से बढ़कर ₹1,49,660 रुपए प्रति किलो हो गई यानी ₹63,643 का इजाफा।

17 अक्टूबर को बना था ऑल टाइम हाई

17 अक्टूबर को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर ₹1,30,874 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,78,100 प्रति किलो पर पहुंची थी। हालांकि उसके बाद बाजार में मामूली गिरावट आई थी।

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें। यह प्रमाणित करता है कि सोना शुद्ध है और सही कैरेट का है।
2. कीमत क्रॉस-चेक करें: खरीदने से पहले सोने का भाव और वजन कई विश्वसनीय सोर्सेज (जैसे IBJA वेबसाइट) से जांचें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव अलग-अलग होते हैं।

Chanakya Niti: इन 5 बातों को कभी न बताएं दूसरों को, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Chanakya Niti में आचार्य चाणक्य ने जीवन को सफल और व्यवस्थित बनाने…

Chhattisgarh SIR: मतदाता सूची में 25 लाख की कमी पर सियासी घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR…

Kawardha News: तीन महीने में उखड़ गई 43 लाख की सड़क, जांच में फेल तो चला बुलडोजर

Kawardha News: कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक के गुंझेटा गांव में करीब…