,

रायपुर: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image

सुबह से ED की टीम दफ्तर में कर रही थी पूछताछ

शराब घोटाला मामले में ED ने भेजा था समन

ईडी दफ्तर में पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को शराब घोटाला मामले में ईडी यानि ( प्रवर्तन निदेशालय) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम ने उन्हें सुबह पूछताछ के लिए अपने दरफ्तर बुलाया था। बताया जाता है कि पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री लखमा को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बुधवार को संपत्ति के दस्‍तावेज लेकर ईडी कार्यालय तलब किया था। संपत्ति के कागजात और सीए के साथ वे ईडी दफ्तर पहुंचे थे। एक माह के अंदर लखमा आज तीसरी बार ईडी दफ्तर में पेश हुए थे। लखमा के साथ उनके बेटे को भी ईडी ने दफ्तर तलब किया था।

पूर्व मंत्री लखमा को गिरफ्तार करती हुई ईडी की टीम

गौरतलब है मशहूर शराब घोटाला में ईडी ने 28 दिसंबर को कवासी लखमा उनके पुत्र हरीश लखमा और उनसे संबंध रखने वाले लोगों के ठिकानों पर रेड डाली थी। इस दौरान ईडी संपत्ति के कागजात और दस्‍तावेज इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस के साथ लखमा और उनके बेटे का फोन जब्त कर लिया था। इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए तलब किया था।

जानकारी के मुताबिक ईडी की पूछताछ के दौरान कवासी लखमा ईडी के सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे। विशेष रुप से अपनी संपत्ति के संबंध में कुछ साफ-साफ बता नहीं पा रहे। लखमा खुद को अनपढ़ बताते हुए ईडी के ज्‍यादातर सवालों को टाल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से ईडी ने उन्‍हें सीए के साथ तलब किया था। छापे के बाद ईडी ने कवासी लखमा के भ्रष्‍टाचार में शामिल होने के बारे में पुख्‍ता सबूत मिलने का दावा किया था और उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए: रायपुर: डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री, जूता घिसते ही खुल गई विकास की पोल

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की