,

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध बीजा लकड़ी से फर्नीचर निर्माण

Forest department's big action: Manufacture of furniture from illegal bija wood

संवाददाता: सुजीत मण्डल

आरोपी के घर से जब्त की गई सामग्री

पखांजूर (कापसी) – वन विभाग द्वारा आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कापसी वन परिक्षेत्र में राष्ट्रीयकृत काष्ठ बीजा लकड़ी से अवैध रूप से फर्नीचर निर्माण करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई श्रीमान वन मण्डल अधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर श्री हेमचन्द पाहरे (भा.व.से.) और उपवन मण्डल अधिकारी पूर्व कापसी श्री रामनाथ शोरी (रा.व.से.) के कुशल मार्गदर्शन में की गई।

वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पी व्ही-77, जगन्नाथपुर, तहसील पखांजूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में रहने वाला किरन मलिक (पिता – धिरेन्द्र मलिक, उम्र – 52 वर्ष) अपने मकान के बाड़ी में अवैध रूप से बीजा लकड़ी से फर्नीचर तैयार कर रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर विभाग ने Search Warrant No. 02 दिनांक 29/08/2025 के तहत छापा मारा।

तलाशी के दौरान मौके पर अवैध बीजा लकड़ी से निर्मित फर्नीचर और निर्माण सामग्री बरामद की गई, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर वन विभाग ने POR No. 310/03 दिनांक 29/08/2025 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

इस मामले की विवेचना प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल श्री राहुल देव ठाकुर द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में प्रमुख रूप से शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों में शामिल रहे:

  • श्री देवदत्त तारम – वन परिक्षेत्र अधिकारी, कापसी
  • श्री राहुल देव ठाकुर – प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल
  • सुश्री ऋतु साहू – प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल
  • श्री लुढ़पा राम भगत, श्री धर्मेंद्र कुमार निषाद, श्रीमती कविता नरेटी – वनपाल
  • श्रीमती प्रीति दुग्गा, श्रीमती गनेश्वरी राणा, सुश्री प्रभा तारम, श्री रविकुमार नेताम, श्री पुष्पेंद्र यादव – वनरक्षक
  • श्री अनिल कुमार नेताम – वाहन चालक
  • श्री विकास तरपदार – दैनिक सुरक्षा श्रमिक

वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री देवदत्त तारम ने बताया कि वन विभाग अवैध वनोपज की तस्करी और उससे होने वाले अवैध व्यापार को लेकर गंभीर है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

वन विभाग की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से अवैध लकड़ी व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…