FMPCCI : मध्यप्रदेश के प्रमुख उद्योग मंच में क्रेडाई को पहली बार मिला प्रतिनिधित्व
by: digital desk
FMPCCI : फेडरेशन ऑफ एमपी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की प्रबंध समिति हेतु हुए चुनाव में क्रेडाई भोपाल को पहली बार प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। इस श्रेणी में मनोज सिंह ‘मीक’ प्रबंध समिति के सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शहरी विकास एवं एआई में विशेषज्ञता रखने वाले मनोज मीक का इस मंच पर प्रतिनिधित्व प्रदेश के व्यापक उद्योग-व्यापार मंच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
FMPCCI : एफएमपीसीसीआई मध्यप्रदेश का प्रमुख उद्योग-व्यापार संगठन है, जिसकी प्रबंध समिति में प्रदेश के विभिन्न उद्योग, व्यापार, लघु उद्योग तथा कॉर्पोरेट संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। यह समिति राज्य में उद्योग, व्यापार, निवेश और नीति से जुड़े विषयों पर सरकार तथा विभिन्न संस्थाओं के साथ संवाद का महत्वपूर्ण मंच है।
FMPCCI : क्रेडाई भोपाल की ओर से प्रबंध समिति में यह प्रतिनिधित्व रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उद्योग-व्यापार के व्यापक मंच पर रखने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर मनोज मीक ने कहा कि वे प्रदेश में व्यवसायिक वातावरण, निवेश प्रोत्साहन, शहरी विकास और उद्योग-निर्माण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समन्वय के साथ उठाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह अवसर क्रेडाई भोपाल के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे रियल एस्टेट सेक्टर की आवाज राज्य के सबसे बड़े उद्योग-व्यापार मंच तक सीधे पहुँचेगी।
read more : प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में होंगे कृषि सम्मेलन, ये है किसानों के लिए मुख्यमंत्री का विजन





