,

गुजरात में बाढ़ और बारिश का कहर, जन-जीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

- Advertisement -
Ad imageAd image

गुजरात में पिछले दो दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त पड़ गया है। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 27 अगस्त को गुजरात में 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। गुजरात मे भारी बारिश की चेतावनी के चलते शिक्षा विभाग ने आज सभी प्राथमिक स्कूलों मे छुट्टी का ऐलान किया है। तो आइए गुजरात में हुई मुसलाधार बारिश और तेज आंधी की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।

तेज बारिश की वजह से गुजरात की राजधानी गांधीनगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है। लोगोंको आने जाने में काफी परेशानी हो रही है।

भारी बारिश के कारण गांधीनगर स्थित संत सरोवर बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं।

भारी बारिश के कारण नडियाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। जिसकी वजह से लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त होता हुआ दिखाई दे रहा है।

भारी बारिश के बीच अहमदाबाद में जलभराव देखा गया, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अहमदाबाद में तेज हवा और बारिश के कारण जूना वाडज गांधी आश्रम रोड पर पेड़ गिरने से यातायात धीमी हुई, पेड़ हटाने का काम जारी है।

विश्वामित्री नदी के उफान पर होने से वडोदरा के रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है।

विश्वामित्री नदी के उफान पर होने से वडोदरा के रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। लगातार भारी बारिश के कारण जलाशय और प्रतापपुरा जलाशय से पानी विश्वामित्री नदी में छोड़ा गया है।

वडोदरा में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हुआ। वीडियो काला घोड़ा सर्कल से है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Firozabad FIR: गांधी पार्क चौराहे पर मारपीट का मामला, शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad FIR थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गांधी पार्क

Datia Flood: पहुँज नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबा पुल, यूपी-एमपी का संपर्क टूटा

Datia Flood : दतिया जिले में लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद

दिल्ली छोड़ने की तैयारी में Rishabh Pant? आधी रात CM धामी से कर दी खास अपील

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत उत्तराखंड में

रणबीर-यश की ‘Ramayana’ पर आया बड़ा अपडेट, रिलीज को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस

Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही ‘रामायण’ इस समय

Rishabh Pant Land Request: उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, आधी रात को सीएम धामी से मांगी मदद

Rishabh Pant Land Request भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत