,

प्रधानमंत्री श्री मोदी के फिटनेस और स्वास्थ्य के विज़न का अहम हिस्सा है फिट इंडिया मूवमेंट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fit India Movement is an important part of Prime Minister Shri Modi's vision of fitness and health: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध होकर प्रयास कर रहे हैं। हम सच्ची खेल भावना के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज प्रदेश के पहले फिट इंडिया क्लब की शुरूआत हई है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर विज़न का एक अहम हिस्सा है। फिट इंडिया क्लब बनाने की बात अब पूरे प्रदेश में सकारात्मक रूप से गांव-गांव तक जाएगी। इससे बच्चे और बुजुर्ग सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि खेल को हमारी सरकार ने अब एक पाठ्यक्रम (विषय) बना दिया है। छात्र इस विषय में शिक्षा ग्रहण कर व्याख्याता, सहायक प्राध्यापक, प्रशिक्षक आदि फील्ड में अपना कैरियर बना सकेंगे। हमने प्रदेश के खेल और खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को गौतम नगर में फिट इंडिया क्लब के प्रथम चरण का लोकार्पण एवं दूसरे चरण के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय श्रम और रोजगार, युवा कार्य एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया विशेष रूप से उपस्थित थे।

कम समय में फिट इंडिया क्लब की स्थापना प्रशंसनीय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट बनाने के लिए हमें अपने गौरवशाली अतीत से जुड़ना होगा। हमारा इतिहास शारीरिक कला कौशल और पराक्रम की कहानियों से भरा पड़ा है। कम समय में फिट इंडिया क्लब की स्थापना वाकई बेहद प्रशंसनीय है। इसके लिए खेल विभाग और नगर निगम भोपाल बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो-बढ़ो अभियान खिलाड़ियों के लिए एक अवसर है। यह प्रतिभा को संवारने के लिए खिलाड़ियों को मिला एक मंच है। खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन से इससे जुड़े और अपनी प्रतिभा को संवारे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और आधुनिक अधोसंरचना के जरिए उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। फिट इंडिया मूवमेंट युवाओं को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

हमारे युवा देश की आस हैं और अपेक्षा भी : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि हमारे युवा देश की आस हैं और अपेक्षा भी। हम इन्हें फिर से फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं। देश में खेलों की अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। हम बहुत जल्द नई राष्ट्रीय खेल नीति लेकर आएंगे। इसमें खेलों, खेल अधोसंरचनाओं, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण के लिए कार्ययोजना बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम 2036 में देश में ओलंपिक खेल आयोजित कराना चाहते हैं। इसके लिए हमें देश की खेल अधोसंरचनाओं का विकास कर वैश्विक स्तर पर टॉप-टेन कंट्री में आना है। हम 9 से 15 वर्ष के सभी खिलाड़ियों को सभी प्रकार के अवसर देंगे। उनके आगे आने के बाद हम उन्हें सभी जरूरी प्रशिक्षण देकर उनके आहार पर विशेष ध्यान देंगे। सरकार हर खिलाड़ी की प्रतिभा के अनुसार उसके खेल का विकास कर उसे और हुनरमंद बनाएगी।

केन्द्रीय खेल मंत्री ने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है और स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण करता है। जो खेलता है, वही एकाग्र होकर आगे बढ़ता है। हम देश के परंपरागत खेलों को भी विकास की धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। खेलो-बढ़ो अभियान इसी दिशा में अभिनव पहल है। हमारा विभाग खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। हमें विकसित भारत बनाना है इसके लिए हमें खुद को फिट और ऊर्जावान रखना ही होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मांडविया ने रिमोट का बटन दबाकर प्रदेश में खेलो-बढ़ो अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट इंडिया क्लब के गठन, इसके उद्देश्यों और भावी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने के लिए प्रदेश के 435 खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया गया।

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने फिट इंडिया क्लब के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रदेश खेलों को नई दिशा देने की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश का पहला फिट इंडिया क्लब आज लोकार्पित किया गया है। यह चार चरणों में बनाया जा रहा है। पहले चरण का लोकार्पण आज हुआ है। साथ ही दूसरे चरण का भूमिपूजन भी आज ही हुआ है। हम चार चरणों में प्रदेश की खेल प्रतिभाओं और फिट इंडिया क्लब की स्थापना के लिए सभी जरूरी मदद और प्रोत्साहन देंगे। सभी जरूरी खेल अधोसंरचनाओं का निर्माण कर हम प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में सम्मिलित होने की क्षमता तक तैयार करेंगे।

सात विभागीय खेल अधोसंरचनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में खेल संरचनाओं का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देना और खेल प्रतिभाओं को अपने कला-कौशल को उभारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। सतना जिले के नागौद में, सीहोर जिले के बुधनी में, हरदा जिले के टिमरनी में, मंदसौर जिले नारायणगढ़ में इंडोर हॉल और अलीराजपुर जिले के जोबट में आडटडोर स्टेडियम का लोकार्पण एवं शिवपुरी में हॉस्टल भवन का भूमिपूजन किया गया।

फिट इंडिया क्लब के तहत आगामी महीनों में विभिन्न खेल आयोजनों और फिटनेस अभियानों की योजना भी बनाई गई है। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने फीता काटकर फिट इंडिया क्लब का लोकार्पण किया। इसके बाद सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन कर वहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने ट्रेड मिल पर चलकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया। अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव ने आभार माना। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय सहित जन-प्रतिनिधि, श्री रविन्द्र यति, श्री राहुल कोठारी, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव, संचालक खेल श्री रवि कुमार गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

PM Modi ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित, पुरुषार्थ और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. छत्तीसगढ़ में 3

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. MP के

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 13 अगस्त 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से