,

Fishermen Safety Munger: मछुआरों की रक्षा के लिए मुकेश साहनी ने एसपी से की मुलाकात

Fishermen Safety Munger

REPORT BY: ATHAR KHAN, EDIT BY: PRIYANSHI SONI

Fishermen Safety Munger: मुंगेर में मछुआरों को गंगा में मछली मारने से रोकने वाले दबंगों की शिकायतों के बाद VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी ने एक दिवसीय दौरे के दौरान एसपी कार्यालय पहुंचकर मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

मछुआरों ने मुकेश साहनी को बताया कि बिहार सरकार पहले ही गंगा को मछुआरों के लिए फ्री कर चुकी थी, ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें। बावजूद इसके, कुछ दबंग राजनीतिक संरक्षण में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं और मछुआरों को धमकाकर उन्हें गंगा से दूर कर रहे हैं।

Fishermen Safety Munger

Fishermen Safety Munger: मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित का आग्रह

मुकेश साहनी ने कहा, “लालू जी के समय में गंगा मछुआरों के लिए फ्री थी, लेकिन आज कुछ नेताओं के संरक्षण में दबंग मछुआरों को परेशान कर रहे हैं।” उन्होंने एसपी से मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दबंगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Fishermen Safety Munger: रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है और अंचलाधिकारी के नेतृत्व में टीम को घटनास्थल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तत्काल कई प्रिवेंटिव उपाय किए हैं ताकि मछुआरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

मछुआरों ने इस कदम को स्वागत किया और कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि उनके साथ होने वाले उत्पीड़न पर रोक लगेगी और वे सुरक्षित रूप से गंगा में मछली पकड़ सकेंगे।

यह खबर भी पढ़ेैं: Lakhisarai crime news: छात्र की चाकू से हत्या, पुरानी रंजिश का मामला सामने आया

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…