,

Firozabad: टूंडला स्टेशन से चोरी हुआ मूकबधिर महिला का एक वर्षीय बच्चा 3 घंटे में सकुशल बरामद

Firozabad: One-year-old child of a deaf and mute woman, stolen from Tundla station, recovered safely within 3 hours.

Firozabad: फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन से मूकबधिर महिला के एक वर्षीय बच्चे की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से महज तीन घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है।

घटना शनिवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार मूकबधिर महिला अपने एक वर्षीय बेटे के साथ टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3–4 पर एक बेंच पर बैठी थी। इसी दौरान महिला लघुशंका के लिए पास ही गई। जब वह वापस लौटी तो उसका बच्चा बेंच से गायब मिला। बच्चा न मिलने पर महिला रोने-चिल्लाने लगी, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। मूकबधिर होने के कारण महिला इशारों के माध्यम से पूरी घटना समझा पाई। इसके बाद आरपीएफ ने तत्काल स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दिया, जबकि एक महिला उसके साथ पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ती नजर आई।

आरपीएफ ने तुरंत अलीगढ़ रेलवे स्टेशन को अलर्ट किया, लेकिन तब तक ट्रेन वहां से आगे निकल चुकी थी। इसके बाद दादरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया गया। जांच के दौरान बी-4 कोच से बच्चे के साथ एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया।

बरामदगी के बाद बच्चे को सुरक्षित उसकी मां को सौंप दिया गया, जिससे महिला ने राहत की सांस ली। आरपीएफ और जीआरपी की त्वरित कार्रवाई की यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…