ग्वालियर में घर में ब्लास्ट के बाद आग, तीन लोग झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

ग्वालियर: शहर के गड्डे वाला मोहल्ले में मंगलवार शाम एक घर में अचानक ब्लास्ट होने के बाद आग लग गई। इस घटना में घर में मौजूद तीन लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार, रफीक खान के घर पर यह हादसा हुआ। घटना के समय रफीक अपने ऑटो में काम पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी नजमा (40 वर्ष), बेटा सोहेब (18 वर्ष) और चार साल की नातिन इनायत मौजूद थे।

घटना के समय परिवार खाना बना रहा था और अचानक किचन में फ्रीज के पास धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। हालांकि, तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था। घायल तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य अब खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि ब्लास्ट का कारण फ्रीज के पास शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, फ्रीज का कम्प्रेशर सुरक्षित है, जिससे पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या कम्प्रेशर पाइप में कोई समस्या हुई थी। आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान काफी हद तक जल गया।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह यादव ने बताया कि सिलेंडर की मौजूदगी नहीं होने के कारण आग कैसे लगी, इस पर निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना के असली कारण का पता लगाने में लगी हुई है।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की