दुर्ग: रेलवे स्टेशन पर खड़ी कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, दुर्ग रेलवे स्टेशन के लोडिंग-अनलोडिंग यार्ड में आज सुबह एक्स्ट्रा थ्री टियर एसी कोच में अचानक आग लगने की घटना सामने आई। यह घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मौके पर रेलवे कर्मियों की सतर्कता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे अन्य कोचों को नुकसान होने से बचा लिया गया।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
सूत्रों के अनुसार, आग लगते ही संबंधित कोच को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया। इसके बाद रेलवे प्रबंधन ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल की टीम ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।रेलवे प्रबंधन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई l
यह भी पढ़े.. सीधी: 5 हजार की घूस लेते धरा गया सहायक आयुक्त, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार





