,

सीधी: 5 हजार की घूस लेते धरा गया सहायक आयुक्त, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Lokayukta team arrested assistant commissioner taking bribe in Sidhi

सीधी जिले में लोकायुक्त की टीम के द्वारा एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की गई है लोकायुक्त की टीम रीवा के द्वारा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को गिरफ्तार किया है वहीं कार्यवाही सीधी जिले के सर्किट हाउस में जारी है।

दरअसल पूरा मामला सीधी जिले का है जहां सीधी जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉक्टर डीके द्विवेदी के द्वारा ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है जहां लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोचा है वही सीधी जिले के सर्किट हाउस में कार्यवाही चल रही है।

इस पूरे मामले पर लोकायुक्त के ti संदीप भदौरिया के द्वारा जानकारी देकर बताया गया है कि सुखलाल कोल के द्वारा शिकायत की गई थी कि आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त के द्वारा ट्रांसफर करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम ने कार्यवाही की है और उन्हें 5 हजार की रिश्वत लेते कार्यालय से ही पड़ा गया है और सीधी जिले के सर्किट हाउस में कार्यवाही की जा रही है।

वहीं पीड़ित व्यक्ति सुखलाल कोल के द्वारा जानकारी देकर बताया गया है कि ट्रांसफर करने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की गई थी पूर्व में उनके द्वारा 15 हजार रुपए दिया गया था और 5 हजार आज शुक्रवार के दिन उनके द्वारा आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त के कार्यालय में दिया गया जहां से ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

इस पूरे मामले को लेकर के लोकायुक्त की टीम के द्वारा सीधी जिले के सर्किट हाउस में आज शुक्रवार के दिन कार्यवाही की जा रही है और सभी सबूत जुटाने में टीम लगी हुई है।

ये भी पढ़िए: लिवइन का खौफनाक सच: प्रेमी ने हत्या कर 10 महीने फ्रिज में रखी डेड बॉडी..

CPR Saves Life: इंदौर में पुलिसकर्मियों की तत्परता से बची छात्र की जान, समय पर दिया CPR

CPR Saves Life इंदौर के राऊ-राजेंद्र नगर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की त्वरित

RPF Jawan Assault: रेलवे कर्मचारी और आरपीएफ जवान पर मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल

रिपोर्टर: निज़ाम अली RPF Jawan Assault पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक

Praggnanandhaa ने फिर मचाया तहलका, आखिरी बाजी से पहले ही जीत लिया बड़ा खिताब; करोड़ों की इनामी राशि भी मिली

Praggnanandha: भारतीय शतरंज के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने एक बार फिर