BJP नेता विनोद तावड़े पर दर्ज हुई FIR, 5 करोड़ रुपए देकर वोट खरीदने के हैं आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Vinod Tawde

महाराष्ट्र चुनाव के पहले वोट खरीदने के लिए कैश देने का मामला सुर्खियों में है। BJP नेता विनोद तावड़े पर आरोप लगाया गया कि, वे वोट खरीदने के लिए कैश बांट रहे थे। BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए बांटने आए थे। अब इस मामले पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने विनोद तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विवांता होटल में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को ही मतदान है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने दी ये जानकारी
महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी किरण कुलकर्णी ने इस घटना के बारे में बताया, “नालासोपारा में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आचार संहिता का पालन करने के लिए गठित चुनाव मशीनरी का उड़न दस्ता भी मौके पर पहुंचा। उड़न दस्ते ने परिसर का जायजा लिया और कुछ जब्ती भी की। सब कुछ नियंत्रण में है। कानून और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।”

कलेक्टर पर दवाब
कल यानी 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव मतदान से पहले भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए, बहुजन विकास अघाड़ी नेता हितेंद्र ठाकुर ने कहा, “यहां चुनाव आयुक्त ने पैसे और डायरियों से भरा एक बैग बरामद किया है। नामों की एक सूची है जिसमें उल्लेख किया गया है कि किसको कितना पैसा दिया गया है।” एक बीजेपी नेता ने मुझे बताया कि 5 करोड़ रुपये लाए गए हैं। कलेक्टर ने मुझसे कहा है कि मुझे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की भी अनुमति नहीं है। मेरे ऊपर बहुत दबाव है।”


विनोद तावड़े ने दी सफाई
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का कहना है कि, “नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो क्या करना है…मैं उन्हें इसके बारे में बताने गया था।

Raipur Breaking: ED कोर्ट में पेश हुए कवासी लखमा, स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Raipur Breaking: प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े एक अहम

Indore news: रोबोट चौराहे पर बस कंडक्टर की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप

Report: Devendra Jaiswal Indore news: इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित रोबोट

MP news: मध्य प्रदेश में निर्भया दिवस पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

MP news: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, रेस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन और नारी सशक्तिकरण

Chhatarpur news: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ रिश्ता, दस दिन में विवादों में उलझा निकाह

रिपोर्ट: बॉबी अली Chhatarpur news: छतरपुर जिले के अलीपुर निवासी 23 वर्षीय

Chaurai news: बिच्छू पहाड़ आश्रम में श्री बालक दास जी महाराज महामंडलेश्वर पद पर आसीन

संवाददाता: अजीत पांडे Chaurai news: श्री पंचदशनाम महाकाल अखाड़ा के तत्वावधान में

खांसी का इलाज कराने गई महिला की इंजेक्शन लगते ही मौत

REPORT- SURESH BHATI गलत इंजेक्शन का आरोप बुलंदशहर। नगर पालिका के सामने

Dabra news: शहीदों के सम्मान से समझौता, पार्क की जगह बना दिया गया वाहन स्टैंड

संवाददाता- संतोष सराबगी Dabra news: स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और सेनानियों की

Farrukhabad: प्रेम विवाह का मामला: शीवा अंसारी से बनीं सृष्टि श्रीवास्तव

REPORT- SARTAJ KHAN हिंदू रीति-रिवाज से की शादी Farrukhabad: जनपद के फतेहगढ़

सोनभद्र में केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला शव

REPORT- PRAVIN शादी से पहले संदिग्ध हालात में मौत जिले के राबर्ट्सगंज

मुरादाबाद में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का पैदल मार्च

REPORT- DANVEER SINGH मुरादाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

Ethiopia News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री