Reporter: Nemichand Banjare, Edit By: Mohit Jain
फिंगेश्वर पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान दो युवकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 18 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

आरोपी किशन निषाद और झम्मन साहू सेंट्रो कार में सफेद बोरी में गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ की तरफ आ रहे थे।
आरोपी और पुलिस की कार्यवाही
गिरफ्तार किए गए आरोपी एक भिलाई और दूसरा नयापारा का रहने वाला है। फिंगेश्वर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।





