Farmers Welfare: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। वर्ष-2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। राज्य सरकार ने हर खेत तक सिंचाई का बीड़ा उठाया है। बुंदेलखंड से केन-बेतवा जोड़ो अभियान के पूर्ण होने पर कई जिलों के किसान फसल लहलहाते देखेंगे।
Farmers Welfare: सोहागपुर और पिपरिया को मिली बड़ी सौगात
मंत्री परिषद की बैठक में नर्मदापुरम जिले की दो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 215 करोड़ 47 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। तवा परियोजना की दायीं तट नहर की बागरा शाखा से 33 गांवों की 4200 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। पिपरिया ब्रांच केनाल होज परियोजना से 6000 हेक्टेयर भूमि को जल मिलेगा। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के आसपास के जनजातीय समुदाय को विशेष लाभ होगा।

औद्योगिक विकास से युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है, जिससे निकट भविष्य में स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश का वार्षिक बजट अब 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है।
Farmers Welfare: विरासत और विकास का संतुलन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विरासत के संरक्षण के साथ विकास को भी प्राथमिकता दे रही है। पचमढ़ी, इंदौर, खजुराहो और ग्वालियर में कैबिनेट बैठकों में क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

अभिनंदन समारोह
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सदस्य माया नारोलिया सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय जन अभिनंदन समारोह में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्षेत्रवासियों ने आत्मीय अभिनंदन किया।
यह खबर भी पढ़ें: MP Prosthetic Hands: MP में दिव्यांगों के लिए नई उम्मीद, इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ से बदला जीवन
इस पहल से न केवल किसानों के खेत हरे-भरे होंगे, बल्कि जनजातीय समुदाय को स्वच्छ जल और सिंचाई की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।


