Report: Sandeep Choudhary
फरीदाबाद: के सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने तंबाकू सेवन से होने वाले मुंह और फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। विभाग की टीम ने लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और उन्हें स्वस्थ जीवन अपनाने की सलाह दी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीम स्कूल, कॉलेज और गांव की चौपालों पर जाकर भी लोगों को जागरूक करेगी।
हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध लगाया है, जिसके बाद विभिन्न विभाग सक्रिय हो गए हैं और तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति लोगों को सचेत करने के अभियान चलाए जा रहे हैं।





