Faridabad Food Safety Raid : एक्सपायरी सामान बेचने वाला किराना स्टोर पकड़ा गया, भारी मात्रा में माल जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Faridabad Food Safety Raid : सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Faridabad Food Safety Raid : हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ क्षेत्र में स्थित राजेश किरयाना स्टोर पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से दुकान पर छापेमारी की।

जांच के दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दूध, दही, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद हुआ। अधिकारियों के अनुसार ग्राहकों को सस्ते दाम का लालच देकर एक्सपायरी सामान बेचा जा रहा था। टीम ने मौके पर ही संदिग्ध और एक्सपायरी उत्पादों को जब्त कर लिया।

Faridabad Food Safety Raid : स्वास्थ्य से खिलवाड़, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Faridabad Food Safety Raid : खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत ने बताया कि एक्सपायरी खाद्य सामग्री का सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जब्त किए गए सामान के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दुकान मालिक बलबीर ने सफाई देते हुए कहा कि कुछ सामान अनजाने में शेल्फ पर रह गया था। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से मिलावटी और एक्सपायरी सामान बेचने वालों पर रोक लगेगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Krishak Unnati Yojana: बिलासपुर के बिल्हा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Krishak Unnati Yojana: राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Raipur में अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, लालपुर की शासकीय भूमि कराई जा रही खाली

Raipur: रायपुर नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते

Korea: कुएं में मिला 37 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Report by: Chnadrakant Pargir Korea: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पटना थाना

Raipur Murder Mystery: रायपुर के खरोरा में युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी

Raipur Murder Mystery: तिल्दाडीह गांव के पास संदिग्ध हालात में मिला शव

Ambarnath: “मम्मी-पापा माफ करना”, पुलिस भर्ती में असफल होने पर 26 वर्षीया युवती ने दी जान

Ambarnath (महाराष्ट्र): अंबरनाथ के स्वामीनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली

Sakti Missing Employee Case: सक्ती में RKM पावर प्लांट कर्मचारी लापता

Sakti Missing Employee Case: ड्यूटी पर गया कर्मचारी घर नहीं लौटा, गुमशुदगी

Madhupur : नवनिर्वाचित अध्यक्षा दरकशां प्रवीण का भव्य रोड शो, जनता के प्रति जताया आभार

रिपोर्ट : इम्तियाज अंसारी Madhupur मधुपुर नगर परिषद के चुनावी नतीजों के

Rohtas: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुलाकर दिया घटना को अंजाम

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल

Moradabad Firing Incident: मुरादाबाद में खुलेआम फायरिंग से दहशत

Moradabad Firing Incident: तरावीह की नमाज से लौट रहे अनीस पर हमला,

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (CG Top 10) CG: 1. फॉरेस्ट

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें (MP Top 10) MP: 1. होली