Family Evicted by Relative: गरियाबंद में रिस्तेदार ने घर से बेदखल किया परिवार, मासूम रात बिताए खुले आसमान के नीचे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Family Evicted by Relative

Family Evicted by Relative: कांटे और लकड़ी से घेरा गया घर, पीड़ित परिवार प्रशासन से सुरक्षा की मांग में

Family Evicted by Relative: गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के पतोरी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां राधेलाल साहू का परिवार अपने ही मामा कोमल राम साहू द्वारा घर से बेदखल कर दिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके मामा ने घर के चारों ओर कांटे और लकड़ी लगाकर उन्हें बाहर निकाला। घटना के बाद परिवार को फिंगेश्वर सरकारी अस्पताल के सामने रात भर खुले आसमान के नीचे बितानी पड़ी।

Family Evicted by Relative: परिवार दहशत में, प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार

पीड़ित राधेलाल साहू का कहना है कि उनके बच्चों और महिलाओं सहित पूरा परिवार इस घटना से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रभावित है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि मामले की त्वरित जांच की जाए और उन्हें न्याय तथा सुरक्षा मुहैया कराई जाए। परिवार का कहना है कि मामा द्वारा लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा गंभीर खतरे में है।

READ ALSO: Cockroach Janta Party : भारत में शुरू हुई नई ‘मीम पॉलिटिक्स’ की जंग

- Advertisement -
Ad imageAd image

धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य पर नहीं होगी खरीदी

Agritech Registration: धान बेचने से पहले कराएं Agritech Registration, वरना समर्थन मूल्य