,

खंडवा में फर्जी लूट का पर्दाफाश: कलेक्शन एजेंट ने रची थी करोड़ों की साजिश

खंडवा में फर्जी लूट का पर्दाफाश: कलेक्शन एजेंट ने रची थी करोड़ों की साजिश

रिपोर्ट: देवेंद्र जायसवाल, EDIT BY: MOHIT JAIN

खंडवा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (GRP) ने फर्जी लूट की सनसनीखेज साजिश का खुलासा किया है। एक कलेक्शन एजेंट ने कंपनी के पैसे हड़पने के लिए खुद ही लूट की झूठी कहानी रच डाली, लेकिन GRP की सख्त जांच में उसकी चालाकी बेनकाब हो गई।

फर्जी लूट की कहानी का खुलास

खंडवा रेलवे स्टेशन के पास कलेक्शन एजेंट ने दावा किया था कि बाइक सवार बदमाशों ने उससे लाखों रुपये लूट लिए। उसने लूट की जगह ऐसी चुनी जहां CCTV कैमरे न हों, ताकि झूठ को सच साबित किया जा सके। लेकिन GRP टीम ने जब जांच की तो सारा खेल सामने आ गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने खुद ही कंपनी का सोना गायब कर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

करोड़ों के गहने बरामद, चार आरोपी बनाए गए
GRP ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 नग सोने की चूड़ियां और 35 सोने की अंगूठियां बरामद कीं। जब्त गहनों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अपने साथियों की मदद से यह सोना रेल मार्ग से उत्तर प्रदेश भेजने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने चार लोगों को आरोपी बनाया है और पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…