Fake Land Registry: फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन रजिस्ट्री, जमवारामगढ़ में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fake Land Registry

Report by: Ramphool Meena

Fake Land Registry: जयपुर ग्रामीण के जमवारामगढ़ से बड़ी खबर है। राहोरी प्रकरण में सात नामजद भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला दर्ज होने के एक महीने बाद भी जांच अधिकारी ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष अब इस मामले को लेकर सीधे राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रहा है।

Fake Land Registry: फर्जी दस्तावेज़ों से जमीन रजिस्ट्री का मामला

जमवारामगढ़ थाने में जांच अधिकारी राजेंद्र मीणा, एएसआई, इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रार्थी और पीड़ित पक्ष ने जयपुर ग्रामीण एसपी, स्थानीय विधायक महेंद्र पाल मीणा, थाना अधिकारी, उपखंड अधिकारी और तहसीलदार समेत दर्जनों प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी राहत नहीं पाई है।

Fake Land Registry: 10 दिन में हुई एक हैक्टेयर से अधिक जमीन की रजिस्ट्री

Fake Land Registry

जमवारामगढ़ ग्राम राहौरी में एक हैक्टेयर से अधिक जमीन की रजिस्ट्री मात्र 10-11 दिन में हुई थी। जांच में फर्जी दस्तावेजों का उपयोग होने का आरोप सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी, क्रेता, दो विक्रेता और दो गवाहों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मृतक व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री

प्रार्थी प्रहलाद शर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज पेश कर रजिस्ट्री करवाई गई, उसकी मृत्यु 50 वर्ष पहले हो चुकी थी। साथ ही जमीन पर रहन दर्ज था, जिसे काश्त रहनदार परिवार चला रहा था। आरोप है कि रहन हटाने और रजिस्ट्री में कूटरचित आधार कार्ड का उपयोग किया गया।

Fake Land Registry: अधिकारियों का विरोध और जानकारी से इनकार

राहौरी प्रशासक बादाम देवी शर्मा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति गांव में निवास नहीं करता था। वहीं, सेवानिवृत्त तहसीलदार शिवदयाल शर्मा ने बिना सुनवाई रहन हटाना नियम विरुद्ध बताया। वर्तमान तहसीलदार रामधन विश्नोई ने कहा कि यह घटनाक्रम तत्कालीन तहसीलदार के समय का है और उनके पास इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप