“भक्ति का मेला या मौत का जाल?” – जब आस्था में उमड़ा जनसैलाब बन जाता है भगदड़ का सबब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली : पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुए ताजा हादसे ने एक बार फिर पूरे देश को हिला कर रख दिया है। रथ के दर्शन और उसे छूने की होड़ में भगदड़ मच गई, और श्रद्धा का यह पर्व अचानक त्रासदी में तब्दील हो गया

लेकिन सवाल ये है कि क्या ये पहली बार हुआ है? बिल्कुल नहीं!
भारत में भक्ति और जनसैलाब की टकराहट की ये कोई नई कहानी नहीं, बल्कि हर साल दोहराया जाने वाला खौफनाक चैप्टर बनता जा रहा है, जहां ‘आस्था’ की भीड़ और ‘व्यवस्था’ की लापरवाही मिलकर तबाही का तांडव रचती हैं।


पुरी की भगदड़: जहां आस्था हारी और अव्यवस्था जीती

आज पुरी की पवित्र धरती पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़े। लेकिन भीड़ नियंत्रण के इंतजाम इतने ढीले थे कि श्रद्धा के जोश में बेकाबू भीड़ संकरे रास्तों में फंस गई। परिणाम? भगदड़, चीख-पुकार और घायल होते भक्तों का मंजर।


प्रयागराज का कुंभ: पुण्य की डुबकी बनी मौत की छलांग

साल की शुरुआत में ही 29 जनवरी को प्रयागराज में कुंभ मेले में स्नान के दौरान संकरी गलियों और खराब प्रबंधन ने कई जानें लील लीं। लाखों की भीड़ उमड़ी लेकिन सुरक्षा इंतजाम आधे भी नहीं थे। नतीजा – आस्था फिर से बेबस हो गई।


तिरुमाला मंदिर: टोकन बना ताबूत!

8 जनवरी 2025 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में एकादशी दर्शन के लिए टोकन वितरण के समय मची भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई, 40 से ज्यादा घायल हुए।
कुछ टोकन, बहुत से श्रद्धालु और जीरो प्लानिंग – यही बना मौत का कारण।


जहानाबाद: मेला बना मातम

11 अगस्त 2024 को बिहार के जहानाबाद जिले के एक धार्मिक मेले में भी वैसा ही हुआ।
संकरे रास्ते, बिना इमरजेंसी एक्जिट और हजारों लोगों का जमा होना – ये कॉम्बिनेशन किसी बम से कम नहीं, जिसका विस्फोट मौत के रूप में हुआ।


हाथरस: जब सत्संग ने छीन ली 121 जिंदगियां

सबसे दिल दहला देने वाला हादसा 2 जुलाई 2024 को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ, जब एक सत्संग के दौरान भगदड़ मची और 121 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।
अनुमति थी 80,000 की, भीड़ आई 2.5 लाख – अब बताइए, क्या ये मौत को बुलावा नहीं था?


इंदौर का मंदिर हादसा: आस्था का मंच ध्वस्त

31 मार्च 2023 को मध्यप्रदेश के इंदौर में बेलेश्वर महादेव मंदिर में नवरात्रि पर एक संकरे मंच के गिरने से भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हुए। श्रद्धा, व्यवस्था और लोहे के एंगल – तीनों ही टूट गए।


क्या हैं ये हादसे बताने वाले संकेत?

हर बार कारण एक ही –

  • भीड़ का गलत अनुमान
  • नाकाफी पुलिस बल और प्रशासनिक तालमेल की कमी
  • मेडिकल इमरजेंसी और निकास द्वारों की गैरमौजूदगी
  • और सबसे बड़ी बात – प्रबंधन की मानसिकता की चूक, जहां ‘जितनी बड़ी भीड़, उतना बड़ा आयोजन’ मान लिया जाता है, पर सुरक्षा की प्लानिंग कहीं खो जाती है।

अब नहीं जागे तो कब?

पुरी की घटना कोई अलग त्रासदी नहीं, बल्कि चेतावनी है – भक्ति के इस महासंग्राम को संभालिए वरना ये मौत का रण बन जाएगा। सरकार, आयोजक और आम जनता – सबकी साझी जिम्मेदारी है कि श्रद्धा का ये पर्व, व्यवस्था की कब्र न बन जाएभक्तों की भीड़ हो या रथ का रेला – अगर सुरक्षा नहीं, तो आस्था भी खतरे में है!

- Advertisement -
Ad imageAd image

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Madhupur में मंत्री हफीजुल हसन ने 4.24 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Report by: Aimtiyaz Madhupur: मधुपुर स्थित कार्यालय परिसर में राज्य के जल

Baagli उप-मंडल वन क्षेत्र में जंगल की आग जारी, पर्यावरणीय नुकसान का खतरा

Report by: Rajendra Yogi Baagli: पूजापूरा बागली वन परिक्षेत्र, विशेषकर बरझाई घाट

Burial Dispute: ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में रोका गया दफन

Burial Dispute: भानुप्रतापपुर में एक ईसाई महिला के अंतिम संस्कार को लेकर

Morena में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, दो युवकों की मौत

Report by: Pratap Singh Baghel Morena: मुरैना के सवलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित

Bhiwani में निर्माणाधीन मॉल नुमा बिल्डिंग का लेंटर गिरा, 5 मजदूर घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: भिवानी के पटेल नगर इलाके में निर्माणाधीन

Rudraprayag के जंगलों में लगी आग, शरारती तत्वों के कारण बढ़ा संकट

Report by: Satyapal Negi Rudraprayag: रुद्रप्रयाग के जंगलों में शरारती तत्वों द्वारा

Tribal Boys Hostel Negligence: करोड़ों की लागत से बना आदिवासी छात्रावास जर्जर

Tribal Boys Hostel Negligence: कोरिया जिले के कटघोडी स्थित आदिवासी बालक प्री-मैट्रिक

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1. UPSC 2025

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 बड़ी खबरें 1 गेहूं पर

Horoscope: 07-03-26

Horoscope: शनिवार, 7 मार्च 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से

Uttar Pradesh : अभ्युदय योजना से मिली उड़ान, यूपीएससी-2025 में 6 अभ्यर्थियों का चयन

Uttar Pradesh : समाज कल्याण विभाग की आवासीय कोचिंग और मॉक इंटरव्यू

MP NEWS : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने क्रिकेट खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

MP NEWS : स्व. लालमणि विश्वकर्मा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में हुए शामिल

Badnagar Road Project 150 : इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन एरिया में शामिल होगा बड़नगर: सीएम

Badnagar Road Project 150 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़नगरवासियों ने मुख्यमंत्री

BHOPAL NEWS : अब 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन तिथि 10 मार्च तक बढ़ी : गोविंद सिंह राजपूत

प्रदेश सरकार का किसान हितैषी निर्णय, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का

Giridih : शादी की खुशियां मातम में बदलीं; सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, साथी गंभीर

Giridih सरिया थाना क्षेत्र के बागोडीह चौक-सारंडा रोड पर शुक्रवार को एक

Morena : गाली देने से रोका तो भड़का SAF जवान, सगे चाचा को सर्विस रिवॉल्वर से मारी गोली

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक

Lucknow यूपी की सुरक्षा में ‘कवच’ बनेंगे 50 नए क्यूआरटी वाहन: सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Lucknow उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और आपातकालीन