,

फडणवीस तीसरी बार बने सीएम, पवार छटवीं बार बने डिप्टी सीएम, शिंदे ने लिया बाला साहेब का नाम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Fadnavis became CM for the third time, Pawar became Deputy CM for the sixth time, Shinde took the name of Bala Saheb.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के 13 दिन बाद नई सरकार बन चुकी है। शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। फडणवीस ऐसा करने वाले भाजपा के पहले नेता बन गए हैं। शपथ के बाद वे प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनका धन्यवाद किया। फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। खास बात यह रही कि, बाला साहेब के सिद्धांतों की लड़ाई के बीत शपथ से पहले भी शिंदे ने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया और प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह का धन्यवाद दिया। देवेंद्र फडणवीस के अलावा को राज्य के दूसरे नेता हैं जिन्होंने सीएम के बाद डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

शिंदे के बाद एनसीपी पवार गुट के नेता अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने है। वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी सीएम रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुआ, जो 5:47 बजे तक चला। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के सामने तीनों नेताओं ने मराठी में शपथ ली। समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी के अलावा नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू समेत एनडीए शासित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए।

मंत्रियों की शपथ पर सस्पेंस बरकरार

सीएम और दोनों डिप्टी सीएम के अलावा किसी मंत्री को शपथ नहीं दिलाई गई। हालांकि महायुति के बीच कैबिनेट बंटवारे को लेकर 6-1 का फॉर्मूला तय हुआ है। यानी 6 विधायक पर एक मंत्री पद मिलेगा। इसके तहत भाजपा को 20 से 22 मंत्री पद, एकनाथ शिंदे गुट को 12 और अजित पवार गुट को 9 से 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। सीएम ऐलान से पहले लगातार मंत्री पद को लेकर ही चर्चा की जा रही थी। सभी गुटों की नज़र मुख्य विभागों पर है। शपथ समारोह के बाद महायुती की बैठक हुई जिसमें आगामी रणनीति और मंत्रिमंडल के गठन पर चर्चा की गई।

महायुति ने 230, महाविकास अघाडी ने 46 सीटें जीतीं

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 23 नवंबर को रिजल्ट आया। महायुति को 230 सीटें मिलीं। इसमें भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी के 41 विधायक जीते। वहीं महाविकास अघाड़ी को 46 और अन्य को 12 सीटें मिलीं। एमवीए में शिवसेना 20, कांग्रेस 16 और शरद पवार की NCP को 10 सीटों पर जीत मिली। बहुमत का आंकड़ा 145 है।

संजय दत्त, सलमान खान, रणवीर सिंह समेत कई हस्तियां शामिल

शपथ ग्रहण में पॉलिटिक्स समेत बॉलीवुड के भी कई नामचीन सितारें भी शामिल हुए। कार्यक्रम में अजय अतुल के साथ रणबीर कपूर, रणवीर सिंह ने परफॉर्म किया। कार्यक्रम में संजय दत्त, सलमान खान, शाहरुख खान समेत कई एक्टर्स शामिल हुए।

Fake Doctors in Uttar Pradesh: यूपी में 41 फर्जी डॉक्टरों का खुलासा, पुलिस कार्रवाई की तैयारी

Fake Doctors in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा