Report: Arvind Chouhan
ग्वालियर। 84वें सिंधिया हॉकी गोल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में SCR सिकंदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए CTC मुंबई को 5-1 से करारी शिकस्त दी। SCR की ओर से प्रताप और मनीष ने दो-दो गोल दागकर टीम की जीत की नींव रखी, जबकि सुमन ने एक गोल कर बढ़त को और मजबूत किया। वहीं CTC मुंबई की ओर से प्रथमेश ने एकमात्र गोल किया।
दिन का दूसरा सेमीफाइनल RCF कपूरथला और NCR प्रयागराज के बीच खेला गया, जो निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर रहा। RCF की तरफ से दर्शन ने फील्ड गोल किया, जबकि NCR के लिए अर्जुन ने बराबरी का गोल दागा। इसके बाद मुकाबले का फैसला शूटआउट से हुआ, जिसमें NCR प्रयागराज ने 4-1 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
अब टूर्नामेंट के फाइनल में SCR सिकंदराबाद और NCR प्रयागराज के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।





