Ethiopia में गूंजा वंदे मातरम्, पीएम मोदी ने बजाई तालियां; भावुक हुआ माहौल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ethiopia

Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के दौरान एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब अफ्रीकी देश में वंदे मातरम् की गूंज सुनाई दी। इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली की ओर से आयोजित बैंक्वेट डिनर में इथियोपियाई कलाकारों ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का शानदार गायन प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मंच के सामने हाथ उठाकर तालियां बजाते हुए नजर आए।

इस खास मौके का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि यह पल बेहद भावुक करने वाला था, खासकर ऐसे समय में जब वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत और इथियोपिया की ग्रीन लेगेसी पहल से जुड़ते हुए एक पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए भी वंदे मातरम् का उल्लेख किया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और इथियोपिया का राष्ट्रगान दोनों ही धरती को मां का दर्जा देते हैं, और ये हमें अपनी संस्कृति, विरासत और मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Gwalior: 25 दिसंबर को होगा ‘अभ्युदय एमपी ग्रोथ समिट’, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

AGRA: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वाहन से चोरी, पुलिस चौकी के पास बेखौफ वारदात

भारत और इथियोपिया के रिश्ते लंबे समय से मजबूत रहे हैं। दोनों देशों के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक स्तर पर भी गहरे हैं। इथियोपिया भारत का अफ्रीका में एक अहम व्यापारिक साझेदार है और दोनों देश गुटनिरपेक्ष आंदोलन के प्रमुख सदस्य रहे हैं। साथ ही अफ्रीकी संघ का मुख्यालय भी इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में स्थित है, जिससे भारत–इथियोपिया साझेदारी और मजबूत हुई है।

Poklen Machine Accident : यमुनानगर में बड़ा हादसा नहर में गिरी पोकलेन मशीन, चालक की मौत

Poklen Machine Accident : बाढ़ सुरक्षा कार्य के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा