,

इटावा : सपा नेता शिवपाल सिंह यादव पर मारपीट का गंभीर आरोप

Etawah: Serious allegations of assault against SP leader Shivpal Singh Yadav

REPORT- KUMAR RAVI SINGH

इटावा जिले में जमीन विवाद के मामले ने बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष असनीत यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पर मारपीट और दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना सैफई तहसील में उस समय हुई, जब एसडीएम भी मौके पर मौजूद थे।

भाजपा नेता असनीत यादव का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर सैफई तहसील में उनकी मौजूदगी के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने न केवल मारपीट की, बल्कि एसडीएम की मौजूदगी में उनसे जबरन पैर छुआवाए और माफी भी मंगवाई। उन्होंने इसे सत्ता और प्रभाव का दुरुपयोग बताया।

घटना के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता पीड़ित असनीत यादव के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और एक शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सत्ता और प्रभाव का इस्तेमाल कर प्रशासनिक प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

डीएम ने शिकायत प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासनिक अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच में जुट गए हैं और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं।

इस बीच, राजनीतिक गलियारों में घटना को लेकर हलचल तेज है। भाजपा जहां सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है, वहीं सपा की ओर से अभी तक इस आरोप पर आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ मामला अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है, और जिले की प्रशासनिक मशीनरी पर भी इसकी गूंज साफ सुनाई दे रही है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…