,

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के निधन की खबरों को बताया गलत, हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के निधन की खबरों को बताया गलत, हेमा मालिनी ने जताई नाराजगी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (89) के निधन की खबरें मंगलवार सुबह मीडिया में फैल गईं। हालांकि उनकी बेटी ईशा देओल ने इसे पूरी तरह गलत बताया। ईशा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ करें।

ईशा ने कहा, “मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद।”

इस मामले में हेमा मालिनी ने भी नाराजगी जताई और लिखा कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैलाना, जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है, असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है।

सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…