,

फतेहपुर में मुठभेड़: 10 हजार के इनामिया बदमाश गुलाम के पैर में लगी गोली

Encounter in Fatehpur: 10,000 reward criminal Ghulam was shot in the leg.

REPORT- SHIVAM AWASTHI

फतेहपुर। जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामिया अपराधी गुलाम को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ असोथर थाना क्षेत्र के कौड़रपुर के पास हुई, जहां पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गुलाम ने 19 नवंबर को असोथर थाना क्षेत्र के गेंडूरी के पास एक वृद्ध महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में शामिल उसके साथी अलिम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गुलाम के कब्जे से तमंचा, कारतूस और लूट में इस्तेमाल की गई एक सोने की नथ बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ असोथर और खागा थाना क्षेत्रों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इंटेलिजेंस विंग और असोथर पुलिस की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…