,

Electricity Theft Video Viral: पूरनपुर विद्युत कार्यालय में बिजली चोरी का मामला, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Electricity Theft Video Viral

Electricity Theft Video Viral: बैठक में व्यस्त रहे अधिकारी, परिसर में चलती रही चोरी की बिजली

Electricity Theft Video Viral: पीलीभीत के पूरनपुर विद्युत डिवीजन कार्यालय में उस समय बड़ा मामला सामने आया, जब कार्यालय परिसर में ही बिजली चोरी होने का वीडियो वायरल हो गया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट सीएससी बैन में लंबे समय से अवैध तरीके से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में व्यस्त रहे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह घटना विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Electricity Theft Video Viral: वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर अधीक्षण अभियंता भविष्ष कुमार जवाब देने से बचते नजर आए, जबकि अधिशासी अभियंता हरेंद्र सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

READ ALSO: 26 March 2026 Panchang : महाष्टमी पर हवन पूजन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पंचांग से जानें सटीक टाइमिंग
हालांकि, मामला सामने आने के बाद भी अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब विभाग के अपने कार्यालय में ही बिजली चोरी हो रही है, तो आम जनता पर कार्रवाई किस आधार पर की जाती है।

Chanakya Niti: हर किसी को न बताएं अपनी ये 5 बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन, व्यवहार, मित्रता और सफलता से…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2026, बुधवार का दिन कैसा रहेगा? किन…