भोपाल में हाईटेंशन लाइन की चपेट में बुजुर्ग की मौत, बेटे और पोते भी झुलसे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

भोपाल: आनंद नगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से मौत हो गई। यह हादसा 1 नवंबर को ग्यारस के दिन हुआ था, जबकि मृतक की मौत बुधवार की सुबह हुई। घटना के दिन बुजुर्ग ने पूजा के लिए छत पर गन्ने का सीधा रखा, जो हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और करंट की चपेट में आने से वे झुलस गए।

बुजुर्ग के बेटे ने पिता को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके हाथ भी झुलस गए। वहीं, पास में खड़ा पोता भी करंट की चपेट में आया और उसका चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। उनका इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है। मामले में पिपलानी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शंकरलाल विश्वकर्मा (78), पिता केसर सिंह विश्वकर्मा, पूर्व में कारपेंटरी का काम करते थे। वर्तमान में उनका बेटा दीपक कारपेंटरी का व्यवसाय चला रहा है। ग्यारस के दिन शंकरलाल, दीपक और पोता विनय घर की दूसरी मंजिल की छत पर पूजा करने गए थे। छत के पास से ही हाईटेंशन लाइन गुजरती है। पूजा के दौरान गन्ने का सीधा लाइन से टकराया, जिससे हादसा हुआ।

बेटा दीपक ने पिता को पीछे खींचकर बचाने की कोशिश की, जिससे उनके हाथ झुलस गए। वहीं, पोता विनय भी दादा के बेहद करीब खड़ा था और करंट की चपेट में आने से उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया।

तीनों को तुरंत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि विनय और शंकरलाल का इलाज जारी रहा। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान शंकरलाल की मौत हो गई।

मृतक के भतीजे सुनील कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब शंकरलाल पूजा के लिए गन्ने की झोपड़ी बना रहे थे। हाईटेंशन लाइन घर के बहुत करीब से गुजरती है और इससे पहले भी निवासी इस लाइन को हटाने के लिए एमपीएसईबी से कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Karnataka: बेलगावी के मंदिर में कुबेर का भंडार! 4 दिन तक चले नोट गिनने के ‘मशीनी हाथ’, आंकड़ा सुन चकरा जाएगा सिर।

Karnataka कर्नाटक के बेलगावी जिले के सवदत्ती स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री रेणुका

Balrampur: मोहाली रोड पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की आग में जलकर मौत

report by: Sunil Thakur Balrampur: बलरामपुर, बसंतपुर थाना क्षेत्र। वाड्राफनगर के मोहाली

Nainital में ऑनलाइन गैंस बुकिंग बंद, जनता के लिए ऑफलाइन सुविधा शुरू

Report by: Bhuwan Singh Nainital: पिछले दो दिनों से नैनीताल में ऑनलाइन

Faridabad में उप-निरीक्षक 40,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Report by: Kuldeep Saini Faridabad: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB),

Haryana: सरल केंद्र नूंह में रजिस्ट्रेशन क्लर्क 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Haryana: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), गुरुग्राम की टीम ने

Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती