,

बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Elderly man dies after being hit by an out-of-control roadways bus; angry people block the road.

REPORT- AFZAL AHMAD

जालौन में उरई कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। बस का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने रोडवेज बस चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक बुजुर्ग बसों में सामान बेचकर अपना गुजर-बसर करते थे। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की विस्तृत जांच जारी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…