शिल्पा शेट्टी के घर ईडी की रेड, पोर्नोग्राफी मामले में हुई कुंद्रा की गिरफ्तारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ED raids Shilpa Shetty's house, Kundra arrested in pornography case

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें लगतार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पोर्नोग्राफी मामले में बिजनेसमैन कुंद्रा के सांताक्रूज स्थित निवास स्थान पर ईडी की रेड पड़ी है। जानकारी के मुताबिक ये रेड सुबह 6 से चल रही है। इसी मामले में पहले भी राज कुंद्रा की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति के आवास सहित अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच एजेंसी 15 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चला रही है, जिनमें कुंद्रा के निवास, ऑफिस और अन्य स्थान शामिल है। महाराष्ट्र सहित उत्तरप्रदेश के कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की जा रही है।

कुंद्रा को घर खाली करने का नोटिस
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर बिटकाइन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं, जिस मामले में ईडी लगातार जांच कर रही है। मामले में 3 अक्तूबर को ईडी ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जुहू के बंगले और पुणे के फार्महाउस को खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के खिलाफ राज कुंद्रा ने मुंबई हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 27 नवंबर को ईडी ने रेड का नोटिस दिया था। हालांकि कोर्ट की सुनवाई के चलते रेड 19 नवंबर को हुई है। सुबह 6 बजे से ही ईडी की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंच गई थी।

जानिए पूरा मामला
साल 2017 में गेन बिटकॉइन नाम से एक इनवेस्टमेंट कंपनी लॉन्च की गई थी। इस कंपनी में बिटकॉइन को माइन करने के लिए लोगों से इनवेस्ट कराया गया था। जिसके बदले लोगों को 10 प्रतिशत का हैवी रिटर्न देने का वादा था। इस पोंजी स्कीम में लोगों ने खूब पैसा लगाया। लेकिन 1 साल बाद ही 2018 में इस कंपनी की पोल खुल गई। जब लोगों का पैसा डूबने लगा तो शिकायतें दर्ज हुईं। इसके बाद 2018 और 2019 में महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। जब ये मामला ईडी के पास पहुंचा तो अमित भारद्वाज समेत कई लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसी दौरान इस स्कैम के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज के खाते से 285 बिटकॉइन राज कुंद्रा को भेजे गए थे। जिसके बाद राज कुंद्रा का नाम भी इस मामले में शामिल हो गया। इन बिटकॉइन की कीमत 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अब इसी मामले में ईडी ने राज कुंद्रा के घर छापा मारा है।

OBC Census Controversy : जनगणना में OBC कॉलम नहीं होने पर बवाल, 27% आरक्षण को लेकर उठे सवाल

OBC Census Controversy : पिछड़ा वर्ग ने जताई नाराजगी, जनसंख्या आंकड़ों की

Traditional Wedding Procession : सेलूद में बैलगाड़ी पर निकली अनोखी बारात, सादगी और परंपरा ने जीता दिल

Traditional Wedding Procession : लग्जरी कार छोड़ दूल्हा पहुंचा बैलगाड़ी से, बिना

Bhopal मंत्री-परिषद की बैठक में विकास योजनाओं के लिये 26 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में

Godda: पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, महिला की मौके पर ही मौत; दो बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर

Godda जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजितपुर-खिरौंधी मुख्य मार्ग पर मंगलवार

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र