दुर्ग: प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल उद्घाटन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Durg: Prime Minister Modi virtually inaugurated 5 Amrit railway stations of Chhattisgarh

रिपोर्ट: विष्णु गौतम, दुर्ग

भिलाई में हुआ भव्य कार्यक्रम

दुर्ग/भिलाई — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ छत्तीसगढ़ के 5 अमृत रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इन स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त बनाया गया है। इस अवसर पर भिलाई रेलवे स्टेशन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे एवं रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी आर.के. अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन स्टेशनों का हुआ उद्घाटन:
छत्तीसगढ़ में जिन 5 अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ, उनमें बिलासपुर मंडल के भिलाई और अंबिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल के उरकुरा और भानुप्रतापपुर स्टेशन, तथा नागपुर मंडल का डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों में निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इस अवसर पर कहा कि औद्योगिक नगरी भिलाई सहित छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशन अब रेलवे मानचित्र पर प्रमुख स्टेशनों की सूची में शामिल हो गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश को यह महत्वपूर्ण सौगात देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

विश्वस्तरीय सुविधाओं की दिशा में एक कदम:
इन स्टेशनों के उन्नयन से यात्रियों को बेहतर इंतजार कक्ष, स्वच्छ शौचालय, आधुनिक टिकट काउंटर, लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रा और अधिक सुगम और सुलभ होगी।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों को नई ऊर्जा और बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

Student Felicitation: मोतिहारी के विजयी पंचायत में 90 मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

Student Felicitation:: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन प्रखंड अंतर्गत विजयी पंचायत

Masoom Sharma Controversy: देहरादून में गायक मासूम शर्मा पर केस दर्ज, कार्यक्रम में अभद्र भाषा का आरोप

Masoom Sharma Controversy: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हरियाणवी लोक गायक मासूम

Iran US Talk Failure: इस्लामाबाद वार्ता फेल, ईरान का आरोप- ‘डील से बस कुछ इंच दूर थे’

Iran US Talk failure: ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने इस्लामाबाद

Nainital Viral Video: नैनीताल में सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

Nainital Viral Video: उत्तराखंड के नैनीताल शहर में कानून व्यवस्था को लेकर

Hockey में उभरा मध्यप्रदेश, बेटियों के बाद बेटों ने भी रचा इतिहास, दोनों टीमों ने जीता रजत पदक

Hockey: 16वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में मध्यप्रदेश की

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. 15 अप्रैल से हीट

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. भीषण गर्मी की दस्तक,

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल