जिला बालोद: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
District Balod: Women opened front against illegal liquor

कलेक्टर-SP से की शिकायत

बालोद – बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम आंधियाटोला में अवैध महुआ शराब के निर्माण और खुलेआम बिक्री के चलते गांव का सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है। नशे की लत गांव के नाबालिग लड़कों, युवाओं और बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले चुकी है। आए दिन नशे की हालत में गाली-गलौज और झगड़े की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

गांव की 70 से 80 महिलाओं ने अब इस बुराई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं का कहना है कि वे अब चुप नहीं बैठेंगी और गांव से इस नशे की लत को जड़ से खत्म करके रहेंगी। उन्होंने इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की है और गांव में चल रही अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री को बंद कराने की मांग की है।

महिलाओं ने बताया कि वे पहले भी कई बार स्थानीय स्तर पर शराब बंद कराने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने कलेक्टर से लेकर पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग तक शिकायत दर्ज कराई है, ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो सके।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। गांव की महिलाएं इस अभियान को एक जनआंदोलन का रूप देने की तैयारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्ति को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। आंधियाटोला जैसे गांवों में अवैध शराब कारोबार अब भी खुलेआम फल-फूल रहा है, जो कि प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है।

आज का राशिफल: 10 अप्रैल 2025 – किस राशि वालों का चमकेगा भाग्य?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में

Dehradun : चार धाम यात्रा 2026: अब रजिस्ट्रेशन के लिए जेब करनी होगी ढीली, सरकार ने बदले नियम

Dehradun : उत्तराखंड की प्रसिद्ध 'चार धाम यात्रा' पर जाने वाले श्रद्धालुओं

Chakrata में टॉस नदी में गिरा पिकप वाहन, चालक लापता

Report by: Indra Pal, Edit by: Priyanshi Soni Chakrata: उत्तराखंड के चकराता

Cinema : बॉलीवुड में बबीता चौधरी का धमाकेदार आगाज: फिल्म ‘गरम माहौल’ का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

Cinema मुंबई: मायानगरी के प्रसिद्ध इम्पा (IMPA) थिएटर में निर्देशक राजुल आलम

History Sheeter Arrest: हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर फिर गिरफ्तार

History Sheeter Arrest: स्थाई गिरफ्तारी वारंट पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई History

Online Cricket Betting: रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे पर बड़ी कार्रवाई

Online Cricket Betting: फैक्ट्री परिसर में छापा, मोबाइल से ले रहे थे

BJP Training Camp Statement: बीजेपी प्रशिक्षण शिविर पर बोले अजय चंद्राकर

BJP Training Camp Statement: संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत करने का