,

ग्वालियर में मंगला एक्सप्रेस से गिरा विकलांग यात्री: रेल कर्मचारियों की तत्परता से बची जान, अस्पताल में भर्ती

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर: रविवार सुबह एक विकलांग यात्री की जान बाल-बाल बच गई। आगरा से झांसी जा रही मंगला एक्सप्रेस में सफर कर रहे निवाड़ी निवासी 40 वर्षीय पप्पू राठौर करीब 11:45 बजे चलती ट्रेन से अचानक नीचे गिर गए।

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पप्पू को ट्रैक से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। हादसे में पप्पू के हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जीआरपी आरक्षक रक्षपाल धाकड़ के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया कि पप्पू संभवतः ट्रेन के दरवाजे पर बैठे थे और पैर फिसलने से गिर गए। फिलहाल उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सफर के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में बढ़ेगी CRPF की ताकत, FPV कामिकेज ड्रोन खरीदने की तैयारी

CRPF: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) अपनी सुरक्षा और ऑपरेशनल क्षमताओं को…

Tripura निकाय चुनाव में BJP की बड़ी बढ़त, वोटिंग से पहले ही 77 उम्मीदवार निर्विरोध जीते

Tripura: त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव…

Priyank Kharge की शेयर की गई RSS की फोटो पर विवाद, AI से एडिट करने का आरोप; पुलिस में शिकायत

Priyank Kharge: कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियांक खड़गे की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें 1. दीपक टंडन और…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. आज से…

Sonia Gandhi Book : सोनिया की किताब से सियासी भूचाल, इमरजेंसी पर कबूलनामा, बीजेपी का हमला

रिपोर्ट- कमलेश चौबे Sonia Gandhi Book : एसआईआर,वोट चोरी,चढ़ावा चोरी,बाबरी मस्जिद,राम मंदिर…