Dhurandhar Box Office Record: 831 करोड़ की कमाई के साथ भारत की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी ‘धुरंधर’

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhurandhar Box Office Record

Dhurandhar Box Office Record: भारत में फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। रिलीज के 32वें दिन ही यह फिल्म देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब तक फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिससे इसने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के 821 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar Box Office Record

Dhurandhar Box Office Record: 32 दिनों में ऐतिहासिक कमाई

6 जनवरी को फिल्म ने भारत में 5.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर अब तक 1253.83 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। यह उपलब्धि इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल करती है।

हफ्तावार कलेक्शन ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म का पहला हफ्ता ही 218 करोड़ रुपये के साथ मजबूत रहा। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 261.50 करोड़, तीसरे हफ्ते में 189.30 करोड़ और चौथे हफ्ते में 115.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। पांचवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई जारी रही, जिससे कुल आंकड़ा 831.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

Dhurandhar Box Office Record: जियो स्टूडियोज और YRF ने दी बधाई

फिल्म की इस ऐतिहासिक सफलता पर जियो स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों का धन्यवाद किया। वहीं, यश राज फिल्म्स ने निर्देशक आदित्य धर और उनकी टीम को भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क स्थापित करने पर बधाई दी। YRF ने इसे “भारतीय सिनेमा के इतिहास का मील का पत्थर” बताया।

नॉर्थ अमेरिका में भी नंबर वन

पिछले हफ्ते धुरंधर ने नॉर्थ अमेरिका में भी नया रिकॉर्ड बनाया। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 17.50 मिलियन डॉलर की कमाई कर शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया और वहां सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

Dhurandhar Box Office Record: स्पाई थ्रिलर ने दर्शकों को किया प्रभावित

धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद इसके सीक्वल की घोषणा भी हो चुकी है, जो 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

Dhurandhar Box Office Record

इस तरह धुरंधर ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए, बल्कि हिंदी सिनेमा के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

RKM Power Plant Compensation: RKM पावर प्लांट में कर्मचारी की मौत के बाद मुआवजे पर सहमति

RKM Power Plant Compensation: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के थाना डभरा क्षेत्र

Nawada में सड़क बनी तालाब, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी

Report by: Rishabh Kumar Nawada: बिहार के नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड

Water Crisis in Dantewada: दंतेवाड़ा में रेलवे दोहरीकरण से गहराया जल संकट

Water Crisis in Dantewada: भांसी क्षेत्र में नाले की खुदाई से पानी

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1) मार्च की

RASHIFAL TODAY: आज का राशिफल

Aries (मेष) RASHIFAL TODAY: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल

TOP 10 CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 प्रमुख खबरें

Bastar में नक्सल विरोधी अभियान तेज TOP 10 CG: बस्तर संभाग में

Raipur : खरोरा का सनसनीखेज मामला, पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या

Raipur : रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय किशोर

Chhattisgarh : नादिया में होली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कबीर मठ को दी लाखों की सौगात

रिपोर्टर : अभिलाष देवांगन Chhattisgarh : राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के

RAIPUR NEWS : कांग्रेस पार्टी की पूर्व उम्मीदवार दीप्ति दुबे ने भाजपा पर किए वादाखिलाफी के आरोप

रिपोर्टर:प्रविंस मनहर RAIPUR NEWS : नगर निगम महापौर चुनाव में कांग्रेस की

Madhya Pradesh : प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार 'आत्मनिर्भर

Chhattisgarh : रायगढ़ में घरघोड़ा–कुडुमकेला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो चालक जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला

Supaul : राजेंद्र प्रसाद यादव की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए जदयू जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Supaul : जिला मुख्यालय स्थित शहनाई रिजॉर्ट में रविवार