,

धर्मेंद्र बोले – मेरी बायोपिक में सलमान खान सबसे बेहतर, बताया क्यों हैं ‘परफेक्ट च्वाइस’

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। कई पोस्ट्स में उनके निधन की झूठी खबरें तक फैलाई गईं। इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र पूरी तरह डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों पर विश्वास न करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।

इस बीच धर्मेंद्र की बायोपिक को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। खुद धर्मेंद्र पहले ही यह कह चुके हैं कि अगर उनके जीवन पर फिल्म बनती है, तो वे चाहते हैं कि सलमान खान उनका किरदार निभाएं। धर्मेंद्र ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, “सलमान में कई ऐसी खूबियाँ हैं जो मुझसे मेल खाती हैं। वह सादगी, भावनाओं और इंसानियत से भरे हुए हैं। मुझे लगता है कि अगर कोई मेरी बायोपिक में मुझे निभा सकता है, तो वह सिर्फ सलमान खान हैं।”

धर्मेंद्र और सलमान खान के बीच वर्षों से गहरी दोस्ती रही है। कई मौकों पर दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान और स्नेह जताते नजर आए हैं। धर्मेंद्र ने एक बार कहा था, “सलमान बहुत नेकदिल इंसान हैं। अगर मैं कभी इंडस्ट्री से किसी को बुलाऊं, तो वह बिना सोचे-समझे आ जाते हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।”

एक पुराने किस्से को याद करते हुए धर्मेंद्र ने बताया था, “एक बार मैं झील किनारे शूटिंग कर रहा था, तभी मैंने पहली बार सलमान को देखा। कैमरा गलती से झील में गिर गया, और सलमान बिना झिझके उसे निकालने के लिए पानी में कूद पड़े। तभी मुझे समझ आया कि वह बेहद बहादुर और सच्चे दिल के इंसान हैं।” धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार की खबरों के साथ-साथ उनकी इस बात ने भी उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया है कि वे अपनी जीवनगाथा में सलमान खान को देखना चाहते हैं।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…

Delhi University के CDOE में नए शिक्षक संघ का गठन, डॉ. शचींद्र मोहन बने अध्यक्ष

Delhi University : दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) के…