,

धमतरी: कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाली शिक्षिका निशा खोब्रागढ़े निलंबित

- Advertisement -
Ad imageAd image
Dhamtari: Teacher Nisha Khobragade suspended for negligence in duties

BY- ISA AHMAD

कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप

धमतरी जिले में शिक्षा विभाग ने शासकीय कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही बरतने वाली एक शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षिका निशा खोब्रागढ़े के विरुद्ध की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिक्षिका निशा खोब्रागढ़े द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, छात्रों से मारपीट, तथा शाला अभिलेखों में अनाधिकृत रूप से कांट-छांट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने शिक्षा विभाग से शिकायत की थी।

शिकायत के आधार पर विभाग द्वारा की गई जांच में यह पाया गया कि शिक्षिका विद्यालय में नियमित रूप से देर से पहुंचती थी, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट करती थी, कक्षा में मोबाइल का उपयोग करती थी, कक्षा में सो जाती थी, तथा पढ़ाने में घोर लापरवाही बरतती थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

यह भी उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी शिक्षिका को इसी तरह के अनुशासनहीन आचरण के चलते निलंबित किया गया था, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया, जिसके चलते यह कठोर कदम उठाया गया है।

इस घटना ने शिक्षा विभाग में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही, यह संदेश भी दिया है कि शासकीय सेवकों द्वारा कर्तव्यहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रिपोर्टर: वैभव चौधरी

10 मई 2025: दैनिक राशिफल हिंदी में – प्रेम, करियर और स्वास्थ्य भविष्यफल

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की