Isa Ahmad
Dhamtari Road Accident: खपरी के पास ट्रक से टक्कर, कार के उड़े परखच्चे
Dhamtari Road Accident: धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन सीआरपीएफ जवानों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा धमतरी बायपास पर खपरी के पास हुआ, जहां जवानों की कार की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर छुट्टी पर घर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गैस कटर की मदद से कार को काटकर जवानों को बाहर निकाला गया।
Dhamtari Road Accident: एक की मौके पर, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
Dhamtari Road Accident: इस भीषण हादसे में हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ तथा सिविलियन चालक हीरालाल की मौत हो गई। एक जवान और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि दो जवानों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
READ ALSO: Munger पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनीगन फैक्टरी ध्वस्त, एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी, धमतरी कलेक्टर, एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





