धमतरी ब्रेकिंग: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
dhamtari-kisan-panch-sutri-mango-par-chakkajam

रिपोर्ट- वैभव चौधरी

धमतरी: जिले में किसानों ने अपनी पांच सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर मंगलवार को बड़ा आंदोलन शुरू किया। किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए धमतरी–नगरी मार्ग पर स्टेट हाइवे के कर्राघाटी चौक पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।

किसानों ने आरोप लगाया कि वनग्राम और राजस्व ग्राम के किसानों के पंजीयन में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इसके अलावा, वनग्राम से राजस्व ग्राम में परिवर्तन के बाद भी किसानों को नवीन पट्टे जारी नहीं किए जा रहे, जिससे उन्हें जमीन और योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि प्रशासन ने बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा है।

किसानों के समर्थन में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम और बिंद्रा नवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी मौके पर पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने किसानों की मांगों को न्यायसंगत बताते हुए प्रशासन से तत्काल समाधान की अपील की। किसान संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं होतीं तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Khatushyam: चार दिन में 6 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

Khatushyam : धार्मिक नगरी खाटू धाम में आयोजित बाबा श्याम का आठ

Ultrasound Facility at District Hospital: एमसीबी जिला चिकित्सालय में शुरू हुई सोनोग्राफी जांच सुविधा

Ultrasound Facility at District Hospital: सप्ताह में दो दिन मिलेगी सोनोग्राफी सेवा,

RaigarhNews : बंद कमरे से युवक की खून से लथपथ लाश मिली, हत्या या आत्महत्या?

संवाददाता– भूपेन्द्र गबेल RaigarhNews : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में

Ropeway Project Approval: कुदरगढ़ देवी धाम में रोपवे को मंजूरी

Ropeway Project Approval: वर्षों से लंबित परियोजना को मिली नई रफ्तार छत्तीसगढ़