Dewas news: पुलिस का सायबर अपराध पर बड़ा अभियान: 12 ठग गिरफ्तार, 7.5 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

रिपोर्ट: शाहिद खान

Dewas news: मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। ‘ऑपरेशन साइबर’ के तहत कोतवाली पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया, जो गरीब और मासूम लोगों के बैंक खाते खरीदकर देशव्यापी ठगी कर रहा था।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि मात्र तीन महीनों में 78 बैंक खातों के माध्यम से लगभग 7.5 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया। आरोपियों इरशाद और आसिम ने स्थानीय लोगों को पैसों के लालच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाते खुलवाए। बाद में ये खाते और उनकी किट (ATM, पासबुक, सिम) आरोपी अकबर और हर्ष को बेच दिए जाते थे।

गिरोह डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे Binance और Bybit के जरिए डिजिटल करेंसी खरीदकर अन्य साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेचता था और ठगी की रकम तुरंत नकदी में बदलवा ली जाती थी।

इस पूरे अभियान का नेतृत्व SP देवास पुनीत गेहलोत ने किया, जिसमें सायबर सेल की सक्रिय मदद शामिल रही। NCRP पोर्टल पर मिली शिकायतों की सतत मॉनिटरिंग के बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक किट, सिम कार्ड और वाहन भी बरामद किए हैं।

देवास पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पैसों के लालच में किसी के कहने पर अपने बैंक खाते न खुलवाएं और अपनी पासबुक, ATM और सिम कार्ड किसी अजनबी को न सौंपें। ऐसा करने पर व्यक्ति गंभीर कानूनी मुसीबत में पड़ सकता है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य नेटवर्क की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्यरत है।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे