दिल्ली: कैग रिपोर्ट की जांच करेगी PAC, केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Delhi: PAC will investigate CAG report, Kejriwal's problems may increase

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे दिन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कैग (CAG) रिपोर्ट पर चर्चा पूरी हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस रिपोर्ट को जांच के लिए लोक लेखा समिति (PAC) के पास भेज दिया है। इससे पहले आबकारी नीति और उसकी आपूर्ति से संबंधित कैग रिपोर्ट भी पीएसी को सौंपी गई थी। इस नए घटनाक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

तीन महीने में मांगी गई रिपोर्ट

कैग रिपोर्ट पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज सिंह और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित सत्तापक्ष के प्रमुख नेताओं ने अपने विचार रखे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तीन महीने के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह जांच इसलिए जरूरी है ताकि कोरोना महामारी के दौरान हुई अनियमितताओं और अन्य गंभीर मामलों में दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।

भाजपा विधायकों ने केजरीवाल पर साधा निशाना

रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कोरोना काल में ऑक्सीजन संकट और उससे हुई मौतों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका कहना था कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में भारी लापरवाही बरती गई, जिससे जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा आरोप

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने चर्चा के दौरान कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने कैग रिपोर्ट के आधार पर पिछली सरकार पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने

कैग रिपोर्ट पर हुई चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच जमकर बहस हुई। विपक्षी नेताओं को भी अपनी बात रखने का मौका मिला, लेकिन सत्तापक्ष का रुख यह साफ करता है कि वे इस मामले को जल्द से जल्द किसी निष्कर्ष तक पहुंचाना चाहते हैं।

क्या बढ़ेंगी केजरीवाल की मुश्किलें?

यह दूसरी कैग रिपोर्ट है जिसे पीएसी को भेजा गया है। पहले आबकारी नीति से जुड़ी रिपोर्ट की जांच पहले से चल रही है। अब स्वास्थ्य विभाग में हुई अनियमितताओं की भी जांच होने जा रही है। इससे अरविंद केजरीवाल और उनकी पूर्व सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

यह भी पढ़िए- पंजाब सरकार और किसानों के बीच तनाव: वार्ता विफल होने के बाद पुलिस छापे

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे