BY
Yoganand Shrivastava
Delhi लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। जानकारी के अनुसार, गिरोह के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने महज एक दिन के भीतर देश के विभिन्न हिस्सों में 50 से अधिक लोगों को धमकी भरे कॉल्स और वॉइस नोट्स भेजकर भारी रंगदारी की मांग की है।
निशाने पर उद्योगपति और फिल्म जगत
Delhi 2 फरवरी को शुरू हुआ धमकियों का यह सिलसिला मुंबई से लेकर पंजाब और दिल्ली तक फैल गया है। जांच अधिकारियों के मुताबिक, हैरी बॉक्सर (हरि चंद जट्ट) ने मुख्य रूप से बिजनेसमैन, ज्वैलर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को टारगेट किया है। पुणे का रियल एस्टेट मार्केट इस समय गैंग के रडार पर सबसे ऊपर बताया जा रहा है।
गैंग के भीतर गहरी दरार: गोल्डी और रोहित ने बनाई दूरी?
Delhi सुरक्षा एजेंसियों को मिले इनपुट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आंतरिक ढांचे में बड़े मतभेद उभर कर सामने आए हैं:
- पुराने दिग्गजों की विदाई: कभी गैंग की रीढ़ माने जाने वाले गोल्डी बराड़ (पंजाब-हरियाणा नेटवर्क) और रोहित गोदारा (राजस्थान नेटवर्क) ने कथित तौर पर गैंग से दूरी बना ली है।
- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड बना वजह: सूत्रों का दावा है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या का जिम्मा लॉरेंस ने अपने भाई अनमोल बिश्नोई और शुभम लोणकर को सौंपा था। पुराने सहयोगियों को इस बड़े ऑपरेशन से बाहर रखने के कारण गैंग में खटास पैदा हुई है।
नया ‘कमांड स्ट्रक्चर’ और वसूली का नेटवर्क
Delhi गैंग ने अपनी कमान अब नए चेहरों को सौंप दी है, जो विदेश में बैठकर भारत में रंगदारी का नेक्सस चला रहे हैं:
नई जिम्मेदारी का चार्ट:
- हैरी बॉक्सर: ग्लोबल एक्सटॉर्शन नेटवर्क (रंगदारी कॉल्स) का संचालन।
- आरजू बिश्नोई: राजस्थान में गैंग की कमान।
- शुभम लोणकर: महाराष्ट्र (खासकर मुंबई और पुणे) में नेटवर्क का विस्तार।





