Dehli news: उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना शर्मनाक है

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

Dehli news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक मुस्लिम महिला के हिजाब को हटाने को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। अब जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “अस्वीकार्य” और “पिछड़ी सोच का प्रतीक” बताया है।

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत में उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी हुई हैं। उन्होंने पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती से जुड़ी एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान महबूबा मुफ्ती ने भी एक पोलिंग स्टेशन में वैध वोटर का बुर्का हटवाया था। उमर ने इसे पिछड़ी सोच का सिलसिला बताया और कहा कि नीतीश कुमार से जुड़ी हालिया घटना भी उतनी ही शर्मनाक है।

उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि किसी महिला को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना किसी भी हालत में सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री किसी अपॉइंटमेंट लेटर को देने से पीछे हटना चाहते थे, तो यह निजी स्तर पर किया जा सकता था, लेकिन सार्वजनिक अपमान पूरी तरह गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि धीरे-धीरे नीतीश कुमार की सच्चाई सामने आ रही है, जिन्हें कभी धर्मनिरपेक्ष और समझदार नेता माना जाता था।

वित्तीय मुद्दों पर बोलते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू और कश्मीर वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर नहीं है और भारत सरकार पर निर्भर है। UT बनने के बाद केंद्रीय टैक्स का हिस्सा बंद हो गया है, जिससे बजट पर दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद उनकी सरकार ने पिछले 15–16 महीनों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है और किसी भी सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के मामले में जवाबदेही स्वीकार करने को तैयार हैं।

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे